सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

मोदी सरकार के लिए गुड न्यूज, GII रैंकिंग में पहली बार भारत टॉप-50 में

 


वर्ल्ड इंटेलेक्चुअल प्रॉपर्टी ऑर्गनाइजेशन (WIPO) हर साल ग्लोबल इनोवेशन इंडेक्स (GII) रैंकिंग जारी करता है. इस ग्लोबल इंडेक्स में भारत की स्थिति पिछले पांच वर्षों में लगातार बेहतर हुई है. इस साल भारत में लंबी छलांग के बाद टॉप-50 में अपनी जगह बना ली है.

GII 2020 में भारत को 4 स्थान का फायदा हुआ है. अब भारत वैश्विक स्तर पर 48वें नंबर पर आ गया है. पिछले साल इस इंडेक्स में भारत 52वें स्थान पर था. कोरोना संकट के बीच भारत के लिए ये बेहद अच्छी खबर है, चीन इस लिस्ट में 14वें नंबर पर है.

इस सूची की टॉप-5 में स्विट्जरलैंड, स्वीडन, यू.एस, यू.के. और नीदरलैंड है. जबकि भारत, चीन, फिलीपींस, और वियतनाम ने लगातार बेहतर इनोवेशन की वजह से अपनी पॉजीशन को और बेहतर किया है. GII रैंकिंग में इन देशों को सबसे महत्वपूर्ण अर्थव्यवस्था के तौर पर दिखाया गया है.

इस इंडेक्स में भारत को पिछले 5 वर्षों में लगातार सफलता मिली है, 2015 में भारत ग्लोबल इंडेक्स में 81वें नंबर पर था. उसके बाद 2016 में 66वें पर पहुंचा, 2017 में 60वें पहुंचा, 2018 में 57वें पायदान और 2019 में 52वें स्थान पर था. दिलचस्प बात यह है कि मध्य और दक्षिण एशिया में भारत पहले स्थान पर है.

भारत ने जीआईआई के सभी कैटेगरी में अपनी स्थिति बेहतर की है. आईसीटी सर्विसेज एक्सपोर्ट्स, गवर्नमेंट ऑनलाइन सर्विसेज, साइंस और इंजीनियरिंग में ग्रेजुएट्स की संख्या और आरएंडडी इंटेंसिव ग्लोबल कंपनीज जैसे इंडिकेटरों में भारत टॉप 15 में है. आईआईटी बंबई और दिल्ली, इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ साइंस, बेंगलुरू जैसे संस्थानों और टॉप साइंटिफिक पब्लिकेशंस के दम पर भारत ने यह मुकाम हासिल किया है.

इस सूची में स्विट्जरलैंड ने लगातार अपनी टॉप रैंकिंग बरकरार रखी है. जबकि रिपब्लिक ऑफ कोरिया ने पहली बार टॉप 10 में एंट्री मारी है. सिंगापुर इस सूची में 8वें स्थान पर है. डेनमार्क छठे नंबर पर, सातवें पर फिनलैंड और नौवें नंबर पर जर्मनी है.


टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

शोपियां में 26 घंटे में नौ आतंकी ढेर, जवानों ने ऐसे उड़ाया वो ठिकाना जिसमें छिपे थे आतंकवादी

written by-: kanhaiya दक्षिणी कश्मीर के शोपियां जिले में आज यानी कि सोमवार को सुरक्षाबलों ने चार आतंकियों को मार गिराया है। इससे पहले रविवार को सुरक्षाबलों ने हिजबुल कमांडर समेत पांच आतंकियों को ढेर किया था। अबतक करीब 26 घंटे में नौ आतंकियों का सफाया हुआ है। रविवार को आतंकियों के खिलाफ इस साल के सबसे बड़े ऑपरेशन को अंजाम दिया गया, जिसमें एक साथ पांच आतंकी मारे गए। बता दें कि शोपियां जिले के जैनापोरा इलाके के रेबन गांव में 5-6 आतंकियों की मौजूदगी की सूचना पर सेना की 1-राष्ट्रीय राइफल्स, सीआरपीएफ की 178 बटालियन और जैनापोरा एसओजी ने रविवार सुबह पूरे इलाके की घेराबंदी कर सर्च ऑपरेशन शुरू किया। इस दौरान एक मकान में छिपे आतंकियों ने सुरक्षाबलों पर फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई से मुठभेड़ शुरू हो गई। शाम पांच बजे तक नौ घंटे से अधिक चली मुठभेड़ में पांच आतंकी मार गिराए गए। सूत्रों के अनुसार मारे गए आतंकियों में हिजबुल कमांडर फारूक अहमद नल्ली व एक पाकिस्तानी भी था। सभी आतंकी जिस मकान में छिपे थे, उसे विस्फोट कर उड़ा दिया गया। पुलिस ने बताया कि मारे गए आतंकियों से तीन एके 47 राइफल, दो पिस्ट...

कोरोना को लेकर अच्छी खबर, स्वदेशी वैक्सीन COVAXIN का ह्यूमन ट्रायल शुरू

कोरोना वायरस की पहली स्वदेशी वैक्सीन COVAXIN का ह्यूमन ट्रायल शुरू हो गया है. केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉक्टर हर्षवर्धन ने ट्वीट कर इसकी जानकारी दी है. स्वास्थ्य मंत्री हर्षवर्धन ने ट्वीट कर दी जानकारी कहा- इस महामारी पर जल्द प्राप्त कर लेंगे जीत कोरोना वायरस की बीमारी कहर बरपा रही है. हर दिन मरीजों की तादाद में इजाफे का नया रिकॉर्ड बन रहा है. देश में कोरोना संक्रमितों की तादाद 10 लाख के पार पहुंच चुकी है. 9 लाख से 10 लाख संक्रमितों के आंकड़े तक पहुंचने में कोरोना को महज तीन दिन लगे. पिछले दो-तीन दिन से हर रोज सामने आ रहे नए मरीजों की तादाद 35 हजार के आसपास रह रही है. कोरोना की हर दिन तेज होती रफ्तार ने जहां शासन-प्रशासन को चिंता में डाल दिया है. वहीं, आम नागरिक भी इसे लेकर चिंतित हैं. इन सबके बीच एक अच्छी खबर आई है. पूरी तरह कोरोना वायरस की पहली स्वदेशी वैक्सीन COVAXIN का ह्यूमन ट्रायल शुरू हो गया है. केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉक्टर हर्षवर्धन ने ट्वीट कर इसकी जानकारी दी है. केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री ने कहा है कि कोरोना वायरस के खिलाफ जंग अब निर्णायक दौर में है. उन्होंने कहा है कि पि...

अंतरिक्ष में मौजूद था सूरज का जुड़वा भाई, वैज्ञानिकों ने जताया अंदेशा

  अंतरिक्ष में कभी सूरज का जुड़वा भाई भी था. जो अब बादल बनकर हमारे सौर मंडल को घेर चुका है. या फिर कहीं सुदूर अंतरिक्ष में घूम रहा है. इसका पता लगाने के लिए वैज्ञानिक चिली में एक नया टेलीस्कोप बना रहे हैं. इस टेलीस्कोप का नाम है लार्ज सिनोप्टिक सर्वे टेलीस्कोप (Large Synoptic Survey Telescope). यह अगले साल तक बनकर तैयार हो जाएगा. फिर सूरज को लेकर दी गई इन दो थ्योरी पर रिसर्च होगा.  वैसे आपको बता दें हमारे सौर मंडल को चारों तरफ से एक खास तरह के बादल ने घेर रखा है. इस बादल में कई अंतरिक्षीय कचरे भी हैं. इसे ऊर्ट क्लाउड (Oort Cloud) कहते हैं. माना जाता है कि यह बादल सूरज के जुड़वा भाई यानी सूरज जैसे दूसरे ग्रह के टूटने की वजह से अंतरिक्ष में फैल गया है.  हार्वर्ड के एस्ट्रोफिजिसिस्ट एवी लोएब और अमीर शिराज कहते हैं कि हमारे सौर मंडल के चारों तरफ और अंदर ऐसी कई वस्तुएं हैं जो सौर मंडल से मिलती नहीं है. ये बताता है कि कभी हमारे सौर मंडल में दो सूरज रहे होंगे. या यूं कहें कि हमारे सूरज का एक और जुड़वा भाई था. जो अब या तो बादल बन गया है या फिर अंतरिक्ष में कही दूर घूम रहा है....