सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

ICC T20 WORLD CUP 2020: कोरोनावायरस के कारण टी20 वर्ल्ड कप टला, इस साल आईपीएल के होने का रास्ता साफ

ICC T20 WORLD CUP 2020: टी20 वर्ल्ड कप ऑस्ट्रेलिया में 18 अक्टूबर से 15 नवंबर तक होना था। क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने पहले ही कह दिया था कि उसके यहां टूर्नामेंट का आयोजन इस साल मुश्किल है।


ICC T20 WORLD CUP 2020: कोरोनावायरस के कारण इस साल अक्टूबर-नवंबर में होने वाला आईसीसी मेन्स टी20 वर्ल्ड कप को टाल दिया गया है। अब यह टूर्नामेंट अगले साल अक्टूबर-नवंबर में खेला जाएगा। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) की सोमवार को एक ऑनलाइन मीटिंग में इसका फैसला लिया गया। टी20 वर्ल्ड कप ऑस्ट्रेलिया में 18 अक्टूबर से 15 नवंबर तक होना था। बैठक में आईसीसी ने पुरुषों के तीन बड़े टूर्नामेंट की नई तारीखों का भी ऐलान किया है।

मेन्स टी20 वर्ल्ड कप 2021 में अक्टूबर-नवंबर में खेला जाएगा। इसका फाइनल मुकाबला 14 नवंबर को होगा। इसके अगले साल यानी 2022 में फिर से मेन्स टी20 वर्ल्ड कप होगा। वह भी अक्टूबर-नवंबर में ही आयोजित होगा। उसका फाइनल मैच 13 नवंबर को खेला जाएगा। भारत में 2023 में होने वाला मेन्स वनडे वर्ल्ड कप भी अक्टूबर-नवंबर में ही खेला जाएगा। फाइनल 26 नवंबर को होगा।

क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने पहले ही कह दिया था कि उसके यहां टूर्नामेंट का आयोजन इस साल मुश्किल है। दूसरी तरफ भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) आईसीसी के इस फैसले का लंबे समय से इंतजार कर रहा था। टी20 वर्ल्ड कप के टलने से आईपीएल 2020 के आयोजन का रास्ता साफ हो गया है। बीसीसीआई अब इस बारे में जल्द ही कोई फैसला करेगा। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, यूएई में आईपीएल का आयोजन हो सकता है।

कई रिपोर्ट में कहा जा रहा है कि 26 सितंबर से 08 नवंबर के बीच आईपीएल यूएई में खेला जा सकता है। बोर्ड ने अब आईपीएल को लेकर कोई आधिकारिक ऐलान नहीं किया है, लेकिन फ्रैंचाइजियों ने दुबई में टूर्नामेंट की तैयारी शुरू कर दी है। वे फ्लाइट, होटल से लेकर अन्य लॉजिस्टिक सुविधाओं के बारे में पता लगाने में जुट गए हैं। यूएई पहले भी आईपीएल की मेजाबनी कर चुका है। 2014 में लोकसभा चुनाव के कारण आईपीएल के कुछ मुकाबलों को यूएई में कराया गया था। तब टूर्नामेंट 16 अप्रैल से शुरू हुआ था। 16 से 30 अप्रैल के बीच 15 दिनों में 20 मुकाबले यूएई में ही खेले गए थे।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

पुलवामा में सेना ने ढेर किए 3 आतंकी, एक जवान शहीद, 24 घंटे में दूसरी मुठभेड़

जम्मू-कश्मीर पुलिस के मुताबिक पुलवामा के जदूरा इलाके में देर रात को सेना और आतंकियों के बीच मुठभेड़ हुई. इस एनकाउंटर में 3 आतंकी मारे गए. जम्मू-कश्मीर के पुलवामा में सेना ने 3 आतंकियों को मार गिराया है. जम्मू-कश्मीर में 24 घंटे में ये दूसरा एनकाउंटर शुरू है. सेना के मुताबिक दक्षिण कश्मीर के पुलवामा के जदूरा गांव में सुरक्षा बलों ने 3 आतंकियों को मार गिराया है. इस ऑपरेशन में गंभीर रूप से घायल सेना का एक जवान भी शहीद हो गया है.  इससे पहले शुक्रवार को भी कश्मीर में सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में 4 आतंकी मारे गए थे और एक आतंकी ने सरेंडर किया था. इस तरह से सुरक्षाबलों ने 24 घंटे में जम्मू-कश्मीर में 7 आतंकियों को मार गिराया है.  जम्मू-कश्मीर पुलिस के मुताबिक पुलवामा के जदूरा इलाके में देर रात को सेना और आतंकियों के बीच मुठभेड़ हुई. इस एनकाउंटर में 3 आतंकी मारे गए और एक जवान शहीद हो गया है. सेना और दूसरी सुरक्षा एजेंसियां इलाके में सर्च ऑपरेशन चला रही हैं. जम्मू-कश्मीर पुलिस के मुताबिक घटनास्थल से आपत्तिजनक सामान और हथियार बरामद हुए हैं. सुरक्षाबलों ने आतंकियों...

शोपियां में 26 घंटे में नौ आतंकी ढेर, जवानों ने ऐसे उड़ाया वो ठिकाना जिसमें छिपे थे आतंकवादी

written by-: kanhaiya दक्षिणी कश्मीर के शोपियां जिले में आज यानी कि सोमवार को सुरक्षाबलों ने चार आतंकियों को मार गिराया है। इससे पहले रविवार को सुरक्षाबलों ने हिजबुल कमांडर समेत पांच आतंकियों को ढेर किया था। अबतक करीब 26 घंटे में नौ आतंकियों का सफाया हुआ है। रविवार को आतंकियों के खिलाफ इस साल के सबसे बड़े ऑपरेशन को अंजाम दिया गया, जिसमें एक साथ पांच आतंकी मारे गए। बता दें कि शोपियां जिले के जैनापोरा इलाके के रेबन गांव में 5-6 आतंकियों की मौजूदगी की सूचना पर सेना की 1-राष्ट्रीय राइफल्स, सीआरपीएफ की 178 बटालियन और जैनापोरा एसओजी ने रविवार सुबह पूरे इलाके की घेराबंदी कर सर्च ऑपरेशन शुरू किया। इस दौरान एक मकान में छिपे आतंकियों ने सुरक्षाबलों पर फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई से मुठभेड़ शुरू हो गई। शाम पांच बजे तक नौ घंटे से अधिक चली मुठभेड़ में पांच आतंकी मार गिराए गए। सूत्रों के अनुसार मारे गए आतंकियों में हिजबुल कमांडर फारूक अहमद नल्ली व एक पाकिस्तानी भी था। सभी आतंकी जिस मकान में छिपे थे, उसे विस्फोट कर उड़ा दिया गया। पुलिस ने बताया कि मारे गए आतंकियों से तीन एके 47 राइफल, दो पिस्ट...

कोरोना को लेकर अच्छी खबर, स्वदेशी वैक्सीन COVAXIN का ह्यूमन ट्रायल शुरू

कोरोना वायरस की पहली स्वदेशी वैक्सीन COVAXIN का ह्यूमन ट्रायल शुरू हो गया है. केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉक्टर हर्षवर्धन ने ट्वीट कर इसकी जानकारी दी है. स्वास्थ्य मंत्री हर्षवर्धन ने ट्वीट कर दी जानकारी कहा- इस महामारी पर जल्द प्राप्त कर लेंगे जीत कोरोना वायरस की बीमारी कहर बरपा रही है. हर दिन मरीजों की तादाद में इजाफे का नया रिकॉर्ड बन रहा है. देश में कोरोना संक्रमितों की तादाद 10 लाख के पार पहुंच चुकी है. 9 लाख से 10 लाख संक्रमितों के आंकड़े तक पहुंचने में कोरोना को महज तीन दिन लगे. पिछले दो-तीन दिन से हर रोज सामने आ रहे नए मरीजों की तादाद 35 हजार के आसपास रह रही है. कोरोना की हर दिन तेज होती रफ्तार ने जहां शासन-प्रशासन को चिंता में डाल दिया है. वहीं, आम नागरिक भी इसे लेकर चिंतित हैं. इन सबके बीच एक अच्छी खबर आई है. पूरी तरह कोरोना वायरस की पहली स्वदेशी वैक्सीन COVAXIN का ह्यूमन ट्रायल शुरू हो गया है. केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉक्टर हर्षवर्धन ने ट्वीट कर इसकी जानकारी दी है. केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री ने कहा है कि कोरोना वायरस के खिलाफ जंग अब निर्णायक दौर में है. उन्होंने कहा है कि पि...