सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

Jio Glass हुआ लॉन्च, स्मार्ट चश्मे से ही कर सकेंगे वीडियो कॉलिंग

रिलायंस इंडस्ट्रीज की 43वीं एजीएम (वार्षिक आम बैठक) में रिलायंस जियो ने 'जियो ग्लास' लाने का एलान किया है। जियो ग्लास एक मिक्स्ड रियलिटी स्मार्ट ग्लास है जिसकी मदद से वीडियो कॉलिंग की जा सकेगी। जियो ग्लास में वर्चुअल असिस्टेंट का भी सपोर्ट दिया गया है। जियो ग्लास को खासतौर पर होलोग्राम कंटेंट के लिए पेश किया गया है।

एजीएम में  जियो के नए एप जियोमीट के बारे में रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी ने बताया कि लॉन्चिंग के बाद बहुत कम समय में इस वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग एप को 50 लाख से अधिक लोगों ने डाउनलोड किया है। जियोमीट एप एक क्लाउड आधारित वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग प्लेटफॉर्म है जिसे एप और डेस्कटॉप दोनों पर इस्तेमाल किया जा सकता है।

क्या है यह जियो ग्लास?

रिलायंस जियो हर साल एजीएम में नए प्रोडक्ट की घोषणा करता है। इस बार कंपनी ने जियो ग्लास पेश किया है। जियो ग्लास की मदद से वर्चुअल तौर पर 3डी अवतार के जरिए बातचीत हो सकेगी। इवेंट के दौरान इसका डेमो भी दिखाया गया। जियो ग्लास के जरिए आप बोलकर एक साथ दो लोगों को वीडियो कॉल कर सकते हैं। 

3डी अवतार से होगी बात

बातचीत के दौरान आप ग्लास (चश्मे) में ही उस शख्स का 3डी अवतार देख सकेंगे जिसे आपने कॉल किया है। खास बात यह है कि जियो ग्लास में 3डी और 2डी दोनों तकनीकों का सपोर्ट दिया गया है। जियो ग्लास का वजन महज 75 ग्राम है, जो कि इसका एक खास फीचर साबित हो सकता है। 

25 एप्स का दिया सपोर्ट

इसके साथ ही जियो ग्लास में स्मार्टफोन का कंटेंट भी एक्सेस किया जा सकता है। इसके लिए एक केबल का इस्तेमाल करना होगा। जियो ग्लास में 25 एप्स का सपोर्ट दिया गया है। जियो ग्लास का इस्तेमाल ई-क्लास में होलोग्राफिक्स कंटेंट के लिए भी किया जा सकेगा। हालांकि अभी इसकी कीमत के बारे में कोई जानकारी नहीं दी गई है।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

शोपियां में 26 घंटे में नौ आतंकी ढेर, जवानों ने ऐसे उड़ाया वो ठिकाना जिसमें छिपे थे आतंकवादी

written by-: kanhaiya दक्षिणी कश्मीर के शोपियां जिले में आज यानी कि सोमवार को सुरक्षाबलों ने चार आतंकियों को मार गिराया है। इससे पहले रविवार को सुरक्षाबलों ने हिजबुल कमांडर समेत पांच आतंकियों को ढेर किया था। अबतक करीब 26 घंटे में नौ आतंकियों का सफाया हुआ है। रविवार को आतंकियों के खिलाफ इस साल के सबसे बड़े ऑपरेशन को अंजाम दिया गया, जिसमें एक साथ पांच आतंकी मारे गए। बता दें कि शोपियां जिले के जैनापोरा इलाके के रेबन गांव में 5-6 आतंकियों की मौजूदगी की सूचना पर सेना की 1-राष्ट्रीय राइफल्स, सीआरपीएफ की 178 बटालियन और जैनापोरा एसओजी ने रविवार सुबह पूरे इलाके की घेराबंदी कर सर्च ऑपरेशन शुरू किया। इस दौरान एक मकान में छिपे आतंकियों ने सुरक्षाबलों पर फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई से मुठभेड़ शुरू हो गई। शाम पांच बजे तक नौ घंटे से अधिक चली मुठभेड़ में पांच आतंकी मार गिराए गए। सूत्रों के अनुसार मारे गए आतंकियों में हिजबुल कमांडर फारूक अहमद नल्ली व एक पाकिस्तानी भी था। सभी आतंकी जिस मकान में छिपे थे, उसे विस्फोट कर उड़ा दिया गया। पुलिस ने बताया कि मारे गए आतंकियों से तीन एके 47 राइफल, दो पिस्ट...

कोरोना को लेकर अच्छी खबर, स्वदेशी वैक्सीन COVAXIN का ह्यूमन ट्रायल शुरू

कोरोना वायरस की पहली स्वदेशी वैक्सीन COVAXIN का ह्यूमन ट्रायल शुरू हो गया है. केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉक्टर हर्षवर्धन ने ट्वीट कर इसकी जानकारी दी है. स्वास्थ्य मंत्री हर्षवर्धन ने ट्वीट कर दी जानकारी कहा- इस महामारी पर जल्द प्राप्त कर लेंगे जीत कोरोना वायरस की बीमारी कहर बरपा रही है. हर दिन मरीजों की तादाद में इजाफे का नया रिकॉर्ड बन रहा है. देश में कोरोना संक्रमितों की तादाद 10 लाख के पार पहुंच चुकी है. 9 लाख से 10 लाख संक्रमितों के आंकड़े तक पहुंचने में कोरोना को महज तीन दिन लगे. पिछले दो-तीन दिन से हर रोज सामने आ रहे नए मरीजों की तादाद 35 हजार के आसपास रह रही है. कोरोना की हर दिन तेज होती रफ्तार ने जहां शासन-प्रशासन को चिंता में डाल दिया है. वहीं, आम नागरिक भी इसे लेकर चिंतित हैं. इन सबके बीच एक अच्छी खबर आई है. पूरी तरह कोरोना वायरस की पहली स्वदेशी वैक्सीन COVAXIN का ह्यूमन ट्रायल शुरू हो गया है. केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉक्टर हर्षवर्धन ने ट्वीट कर इसकी जानकारी दी है. केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री ने कहा है कि कोरोना वायरस के खिलाफ जंग अब निर्णायक दौर में है. उन्होंने कहा है कि पि...

अंतरिक्ष में मौजूद था सूरज का जुड़वा भाई, वैज्ञानिकों ने जताया अंदेशा

  अंतरिक्ष में कभी सूरज का जुड़वा भाई भी था. जो अब बादल बनकर हमारे सौर मंडल को घेर चुका है. या फिर कहीं सुदूर अंतरिक्ष में घूम रहा है. इसका पता लगाने के लिए वैज्ञानिक चिली में एक नया टेलीस्कोप बना रहे हैं. इस टेलीस्कोप का नाम है लार्ज सिनोप्टिक सर्वे टेलीस्कोप (Large Synoptic Survey Telescope). यह अगले साल तक बनकर तैयार हो जाएगा. फिर सूरज को लेकर दी गई इन दो थ्योरी पर रिसर्च होगा.  वैसे आपको बता दें हमारे सौर मंडल को चारों तरफ से एक खास तरह के बादल ने घेर रखा है. इस बादल में कई अंतरिक्षीय कचरे भी हैं. इसे ऊर्ट क्लाउड (Oort Cloud) कहते हैं. माना जाता है कि यह बादल सूरज के जुड़वा भाई यानी सूरज जैसे दूसरे ग्रह के टूटने की वजह से अंतरिक्ष में फैल गया है.  हार्वर्ड के एस्ट्रोफिजिसिस्ट एवी लोएब और अमीर शिराज कहते हैं कि हमारे सौर मंडल के चारों तरफ और अंदर ऐसी कई वस्तुएं हैं जो सौर मंडल से मिलती नहीं है. ये बताता है कि कभी हमारे सौर मंडल में दो सूरज रहे होंगे. या यूं कहें कि हमारे सूरज का एक और जुड़वा भाई था. जो अब या तो बादल बन गया है या फिर अंतरिक्ष में कही दूर घूम रहा है....