सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

शोपियां में 26 घंटे में नौ आतंकी ढेर, जवानों ने ऐसे उड़ाया वो ठिकाना जिसमें छिपे थे आतंकवादी

written by-: kanhaiya

दक्षिणी कश्मीर के शोपियां जिले में आज यानी कि सोमवार को सुरक्षाबलों ने चार आतंकियों को मार गिराया है। इससे पहले रविवार को सुरक्षाबलों ने हिजबुल कमांडर समेत पांच आतंकियों को ढेर किया था। अबतक करीब 26 घंटे में नौ आतंकियों का सफाया हुआ है। रविवार को आतंकियों के खिलाफ इस साल के सबसे बड़े ऑपरेशन को अंजाम दिया गया, जिसमें एक साथ पांच आतंकी मारे गए।

बता दें कि शोपियां जिले के जैनापोरा इलाके के रेबन गांव में 5-6 आतंकियों की मौजूदगी की सूचना पर सेना की 1-राष्ट्रीय राइफल्स, सीआरपीएफ की 178 बटालियन और जैनापोरा एसओजी ने रविवार सुबह पूरे इलाके की घेराबंदी कर सर्च ऑपरेशन शुरू किया। इस दौरान एक मकान में छिपे आतंकियों ने सुरक्षाबलों पर फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई से मुठभेड़ शुरू हो गई। शाम पांच बजे तक नौ घंटे से अधिक चली मुठभेड़ में पांच आतंकी मार गिराए गए।

सूत्रों के अनुसार मारे गए आतंकियों में हिजबुल कमांडर फारूक अहमद नल्ली व एक पाकिस्तानी भी था। सभी आतंकी जिस मकान में छिपे थे, उसे विस्फोट कर उड़ा दिया गया। पुलिस ने बताया कि मारे गए आतंकियों से तीन एके 47 राइफल, दो पिस्टल और गोला-बारूद बरामद किया गया है। पुलिस प्रवक्ता ने कहा है कि यदि मारे गए आतंकी किसी के परिवार के सदस्य हों तो वे दावा कर सकते हैं।

सेना ने कहा है कि जम्मू-कश्मीर पुलिस के इनपुट पर यह ऑपरेशन शुरू किया गया था। यह बिना किसी नुकसान का सफल ऑपरेशन है। रविवार को मुठभेड़ शुरू होते ही हिंसा की आशंका में शोपियां और कुलगाम जिले में मोबाइल इंटरनेट सेवा ठप कर दी गई।

आतंकी भाग न निकलें, इसके लिए पूरे इलाके में सख्त घेराबंदी की गई थी। मुठभेड़ स्थल की ओर जाने वाले सभी रास्ते सील कर दिए गए थे। मौके पर जुटी भीड़ को सुरक्षाबलों ने हल्का बल प्रयोग कर तितर-बितर कर दिया।

ऐसे ही और न्यूज के लिए हमारा टेलीग्राम चैनल ज्वॉइन करे

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

अनलॉक- 4 में आज से मिलेंगी ये रियायतें, पर्यटकों के लिए खुल जाएगा ताजमहल

  अनलॉक- 4 में 7 सितंबर से जहां मेट्रो सेवा शुरू होने की छूट मिली थी तो वहीं अब आज से कुछ और रियायतें मिलने जा रही हैं. देश के कुछ राज्यों में जहां आज से स्कुल-कॉलेज खुलने जा रहे हैं तो वहीं 20 जोड़ी क्लोन ट्रेनें भी रेल यात्रियों की सुविधा के लिए पटरियों पर दौड़ना शुरू करने जा रही हैं. कोरोना के बढ़ते मामलों के बीच देश तेजी से अनलॉक मोड में जा रहा है. फिलहाल अनलॉक- 4 चल रहा है. जिसके तहत तमाम तरह की गतिविधियों की छूट दे दी गई है. अनलॉक- 4 भी कई चरणों का रहा. एक सितंबर से लागू हुए अनलॉक- 4 में 7 सितंबर से जहां मेट्रो सेवा शुरू होने की छूट मिली थी तो वहीं अब आज से कुछ और रियायतें मिलने जा रही हैं. देश के कुछ राज्यों में जहां आज से स्कुल-कॉलेज खुलने जा रहे हैं तो वहीं 20 जोड़ी क्लोन ट्रेनें भी रेल यात्रियों की सुविधा के लिए पटरियों पर दौड़ना शुरू करने जा रही हैं. इसी के साथ ही सबसे बड़ी राहत उन लोगों को मिलने वाली है जिसके यहां कोई कार्यक्रम आयोजित होने वाला होगा क्योंकि आज से तमाम तरह के कार्यक्रमों में लोगों के शामिल होने की सीमा बढ़ाकर 100 कर दी गई है. अब इन कार्यक्रमों में भाग ले...

ICC T20 WORLD CUP 2020: कोरोनावायरस के कारण टी20 वर्ल्ड कप टला, इस साल आईपीएल के होने का रास्ता साफ

ICC T20 WORLD CUP 2020: टी20 वर्ल्ड कप ऑस्ट्रेलिया में 18 अक्टूबर से 15 नवंबर तक होना था। क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने पहले ही कह दिया था कि उसके यहां टूर्नामेंट का आयोजन इस साल मुश्किल है।