सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

बंद दरवाजों में भी IPL को तैयार BCCI, सारे विकल्प देखे जा रहे: सौरव गांगुली

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) बंद दरवाजों के भीतर भी इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) कराने के लिए तैयार है। वह इसकी सभी संभावनाओं पर काम कर रहा है।

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) बंद दरवाजों के भीतर भी इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) कराने के लिए तैयार है। वह इसकी संभावनाओं पर काम कर रहा है। बोर्ड के अध्यक्ष सौरव गांगुली ने मसले को लेकर बोर्ड के सभी सदस्यों को एक पत्र भेजा है। इस पत्र में कहा गया है कि बीसीसीआई आईपीएल की संभावनाओं पर काम कर रहा है। यदि यह टूर्नामेंट खाली स्टेडियमों में हो तब भी। 


देश में इस साल आईपीएल 29 मार्च से शुरू होना था, लेकिन कोरोना महामारी के चलते इसे अनिश्चितकाल के लिए स्थगित करना पड़ा। यह भी संभावना है कि इस टूर्नामेंट का आयोजन अक्टूबर-नवंबर में होगा, लेकिन यह तभी संभव है जब आईसीसी ने टी-20 वर्ल्ड कप के शेड्यूल को आगे खिसका दिया जाए।


अपने पत्र में सौरव गांगुली ने कहा कि पूरी दुनिया में कोरोना वायरस के चलते सभी खेल गतिविधियां स्थगित हैं। ट्रेनिंग और प्रतियोगी क्रिकेट अगले दो माह में शुरू हो सकता है। उन्होंने कहा, ''बीसीसीआई सभी राज्यों की क्रिकेट एसोसिएशंस के लिए कोविड-19 स्टेंडर्ड ऑपरेशन प्रोसिजर (SOP) का तैयार करने की सोच रहा है। ताकि सभी सदस्य इसके मानकों को अपना सके।''

पूर्व भारतीय कप्तान ने कहा, ''हाल में भारत और आईपीएल में भाग लेने वाले अन्य देशों के खिलाड़ियों ने इस साल के आईपीएल का हिस्सा बनने के प्रति अपनी उत्सुकता दिखाई है। हम आईपीएल के आयोजन को लेकर आशावादी हैं और बीसीसीआई जल्द ही इस बारे में कोई फैसला करेगा। 

घरेलू क्रिकेट पर सौरव गांगुली ने कहा, ''हमें आगे बढ़ना है। बीसीसीआई अगले क्रिकेट सीजन में प्रतियोगी क्रिकेट की प्रक्रिया शुरू करने की सोच रहा है। हम विभिन्न फॉर्मैट और विकल्पों पर सोच रहे हैं, ताकि विभिन्न घरेलू टूर्नामेंट हो सकें।''


उन्होंने कहा, ''बीसीसीआई अगले कुछ सप्ताहों में अधिक जानकारी के साथ आएगी। बीसीसीआई अध्यक्ष गांगुली ने कहा, ''बीसीसीआई ने लाक डाउन के दौरान बोर्ड से जुड़े सभी लोगों के ड्यू रिलीज कर दिए हैं। एसोसिएशंस जिन्होंने अपने खाते और फंड के उपयोग के सर्टिफिकेशन जमा करा दिए गए हैं। उन्हें अनुदान की राशि मिल चुकी है। बीसीसीआई बची हुई सभी एसोसिएशंस के फंड और अनुदान जल्दी ही रिलीज कर देगा। बता दें कि भारत की सीनियर टीम न्यूजीलैंड के खिलाफ जनवरी-फरवरी में वनडे और टेस्ट सीरीज में आखिरी बार खेलती दिखाई दी थी।


टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

शोपियां में 26 घंटे में नौ आतंकी ढेर, जवानों ने ऐसे उड़ाया वो ठिकाना जिसमें छिपे थे आतंकवादी

written by-: kanhaiya दक्षिणी कश्मीर के शोपियां जिले में आज यानी कि सोमवार को सुरक्षाबलों ने चार आतंकियों को मार गिराया है। इससे पहले रविवार को सुरक्षाबलों ने हिजबुल कमांडर समेत पांच आतंकियों को ढेर किया था। अबतक करीब 26 घंटे में नौ आतंकियों का सफाया हुआ है। रविवार को आतंकियों के खिलाफ इस साल के सबसे बड़े ऑपरेशन को अंजाम दिया गया, जिसमें एक साथ पांच आतंकी मारे गए। बता दें कि शोपियां जिले के जैनापोरा इलाके के रेबन गांव में 5-6 आतंकियों की मौजूदगी की सूचना पर सेना की 1-राष्ट्रीय राइफल्स, सीआरपीएफ की 178 बटालियन और जैनापोरा एसओजी ने रविवार सुबह पूरे इलाके की घेराबंदी कर सर्च ऑपरेशन शुरू किया। इस दौरान एक मकान में छिपे आतंकियों ने सुरक्षाबलों पर फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई से मुठभेड़ शुरू हो गई। शाम पांच बजे तक नौ घंटे से अधिक चली मुठभेड़ में पांच आतंकी मार गिराए गए। सूत्रों के अनुसार मारे गए आतंकियों में हिजबुल कमांडर फारूक अहमद नल्ली व एक पाकिस्तानी भी था। सभी आतंकी जिस मकान में छिपे थे, उसे विस्फोट कर उड़ा दिया गया। पुलिस ने बताया कि मारे गए आतंकियों से तीन एके 47 राइफल, दो पिस्ट...

कोरोना को लेकर अच्छी खबर, स्वदेशी वैक्सीन COVAXIN का ह्यूमन ट्रायल शुरू

कोरोना वायरस की पहली स्वदेशी वैक्सीन COVAXIN का ह्यूमन ट्रायल शुरू हो गया है. केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉक्टर हर्षवर्धन ने ट्वीट कर इसकी जानकारी दी है. स्वास्थ्य मंत्री हर्षवर्धन ने ट्वीट कर दी जानकारी कहा- इस महामारी पर जल्द प्राप्त कर लेंगे जीत कोरोना वायरस की बीमारी कहर बरपा रही है. हर दिन मरीजों की तादाद में इजाफे का नया रिकॉर्ड बन रहा है. देश में कोरोना संक्रमितों की तादाद 10 लाख के पार पहुंच चुकी है. 9 लाख से 10 लाख संक्रमितों के आंकड़े तक पहुंचने में कोरोना को महज तीन दिन लगे. पिछले दो-तीन दिन से हर रोज सामने आ रहे नए मरीजों की तादाद 35 हजार के आसपास रह रही है. कोरोना की हर दिन तेज होती रफ्तार ने जहां शासन-प्रशासन को चिंता में डाल दिया है. वहीं, आम नागरिक भी इसे लेकर चिंतित हैं. इन सबके बीच एक अच्छी खबर आई है. पूरी तरह कोरोना वायरस की पहली स्वदेशी वैक्सीन COVAXIN का ह्यूमन ट्रायल शुरू हो गया है. केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉक्टर हर्षवर्धन ने ट्वीट कर इसकी जानकारी दी है. केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री ने कहा है कि कोरोना वायरस के खिलाफ जंग अब निर्णायक दौर में है. उन्होंने कहा है कि पि...

अंतरिक्ष में मौजूद था सूरज का जुड़वा भाई, वैज्ञानिकों ने जताया अंदेशा

  अंतरिक्ष में कभी सूरज का जुड़वा भाई भी था. जो अब बादल बनकर हमारे सौर मंडल को घेर चुका है. या फिर कहीं सुदूर अंतरिक्ष में घूम रहा है. इसका पता लगाने के लिए वैज्ञानिक चिली में एक नया टेलीस्कोप बना रहे हैं. इस टेलीस्कोप का नाम है लार्ज सिनोप्टिक सर्वे टेलीस्कोप (Large Synoptic Survey Telescope). यह अगले साल तक बनकर तैयार हो जाएगा. फिर सूरज को लेकर दी गई इन दो थ्योरी पर रिसर्च होगा.  वैसे आपको बता दें हमारे सौर मंडल को चारों तरफ से एक खास तरह के बादल ने घेर रखा है. इस बादल में कई अंतरिक्षीय कचरे भी हैं. इसे ऊर्ट क्लाउड (Oort Cloud) कहते हैं. माना जाता है कि यह बादल सूरज के जुड़वा भाई यानी सूरज जैसे दूसरे ग्रह के टूटने की वजह से अंतरिक्ष में फैल गया है.  हार्वर्ड के एस्ट्रोफिजिसिस्ट एवी लोएब और अमीर शिराज कहते हैं कि हमारे सौर मंडल के चारों तरफ और अंदर ऐसी कई वस्तुएं हैं जो सौर मंडल से मिलती नहीं है. ये बताता है कि कभी हमारे सौर मंडल में दो सूरज रहे होंगे. या यूं कहें कि हमारे सूरज का एक और जुड़वा भाई था. जो अब या तो बादल बन गया है या फिर अंतरिक्ष में कही दूर घूम रहा है....