सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

बॉलीवुड एक्टर सुशांत सिंह राजपूत ने किया सुसाइड, मुंबई में अपने घर में लगाई फांसी

बॉलीवुड से एक बहुत ही चौंकाने वाली खबर सामने आई है. मशहूर एक्टर सुशांत सिंह राजपूत ने मुंबई में अपने घर में फांसी लगाकर जान दे दी है.


रिपोर्ट्स के अनुसार, सुशांत के कुछ दोस्त भी उनके घर पर थे. उनके कमरे के दरवाजे को जब तोड़ा गया तो रूम में सुशांत फांसी के फंदे से लटके पाए गए. पुलिस की रिपोर्ट के अनुसार, वे पिछले छह महीनों से डिप्रेशन से गुजर रहे थे.

बॉलीवुड से एक बहुत ही चौंकाने वाली खबर सामने आई है. मशहूर एक्टर सुशांत सिंह राजपूत ने मुंबई में अपने घर में फांसी लगाकर जान दे दी है. सुशांत बॉलीवुड के बेहद लोकप्रिय एक्टर थे. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत टीवी एक्टर के तौर पर की थी. उन्होंने सबसे पहले 'किस देश में है मेरा दिल' नाम के धारावाहिक में काम किया था पर उन्हें पहचान एकता कपूर के धारावाहिक पवित्र रिश्ता से मिली.इसके बाद उन्हें फिल्मों का सफर शुरु किया था. वे फिल्म काय पो छे में लीड एक्टर के तौर पर नजर आए थे, और उनके अभिनय की तारीफ भी हुई थी.

इसके बाद वो शुद्ध देसी रोमांस में वाणी कपूर और परिणीति चोपड़ा के साथ दिखे थे. हालांकि उन्होंने सबसे ज्यादा चर्चा भारतीय टीम के पूर्व कप्तान एम एस धोनी का किरदार निभा कर बटोरी थी. ये सुशांत के करियर की पहली फिल्म थी जिसने सौ करोड़ का कलेक्शन किया था. सुशांत इसके अलावा फिल्म सोनचिड़िया और छिछोरे जैसी फिल्मों में नजर आ चुके थे. उनकी आखिरी फिल्म केदारनाथ थी जिसमें वे सारा अली खान के साथ दिखे थे.

गौरतलब है कि पिछले कुछ समय में बॉलीवुड के कई दिग्गज कलाकारों ने इस दुनिया को अलविदा कहा है. अप्रैल के महीने में इरफान खान और ऋषि कपूर जैसे लेजेंडरी कलाकारों का निधन हुआ था. वही हाल ही में सिंगर और म्यूजिक कंपोजर वाजिद खान का 42 साल की उम्र में निधन हुआ था. इसके अलावा पिछले महीने वरिष्ठ गीतकार योगेश गौर भी इस दुनिया को अलविदा कह गए थे.

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

पुलवामा में सेना ने ढेर किए 3 आतंकी, एक जवान शहीद, 24 घंटे में दूसरी मुठभेड़

जम्मू-कश्मीर पुलिस के मुताबिक पुलवामा के जदूरा इलाके में देर रात को सेना और आतंकियों के बीच मुठभेड़ हुई. इस एनकाउंटर में 3 आतंकी मारे गए. जम्मू-कश्मीर के पुलवामा में सेना ने 3 आतंकियों को मार गिराया है. जम्मू-कश्मीर में 24 घंटे में ये दूसरा एनकाउंटर शुरू है. सेना के मुताबिक दक्षिण कश्मीर के पुलवामा के जदूरा गांव में सुरक्षा बलों ने 3 आतंकियों को मार गिराया है. इस ऑपरेशन में गंभीर रूप से घायल सेना का एक जवान भी शहीद हो गया है.  इससे पहले शुक्रवार को भी कश्मीर में सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में 4 आतंकी मारे गए थे और एक आतंकी ने सरेंडर किया था. इस तरह से सुरक्षाबलों ने 24 घंटे में जम्मू-कश्मीर में 7 आतंकियों को मार गिराया है.  जम्मू-कश्मीर पुलिस के मुताबिक पुलवामा के जदूरा इलाके में देर रात को सेना और आतंकियों के बीच मुठभेड़ हुई. इस एनकाउंटर में 3 आतंकी मारे गए और एक जवान शहीद हो गया है. सेना और दूसरी सुरक्षा एजेंसियां इलाके में सर्च ऑपरेशन चला रही हैं. जम्मू-कश्मीर पुलिस के मुताबिक घटनास्थल से आपत्तिजनक सामान और हथियार बरामद हुए हैं. सुरक्षाबलों ने आतंकियों...

शोपियां में 26 घंटे में नौ आतंकी ढेर, जवानों ने ऐसे उड़ाया वो ठिकाना जिसमें छिपे थे आतंकवादी

written by-: kanhaiya दक्षिणी कश्मीर के शोपियां जिले में आज यानी कि सोमवार को सुरक्षाबलों ने चार आतंकियों को मार गिराया है। इससे पहले रविवार को सुरक्षाबलों ने हिजबुल कमांडर समेत पांच आतंकियों को ढेर किया था। अबतक करीब 26 घंटे में नौ आतंकियों का सफाया हुआ है। रविवार को आतंकियों के खिलाफ इस साल के सबसे बड़े ऑपरेशन को अंजाम दिया गया, जिसमें एक साथ पांच आतंकी मारे गए। बता दें कि शोपियां जिले के जैनापोरा इलाके के रेबन गांव में 5-6 आतंकियों की मौजूदगी की सूचना पर सेना की 1-राष्ट्रीय राइफल्स, सीआरपीएफ की 178 बटालियन और जैनापोरा एसओजी ने रविवार सुबह पूरे इलाके की घेराबंदी कर सर्च ऑपरेशन शुरू किया। इस दौरान एक मकान में छिपे आतंकियों ने सुरक्षाबलों पर फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई से मुठभेड़ शुरू हो गई। शाम पांच बजे तक नौ घंटे से अधिक चली मुठभेड़ में पांच आतंकी मार गिराए गए। सूत्रों के अनुसार मारे गए आतंकियों में हिजबुल कमांडर फारूक अहमद नल्ली व एक पाकिस्तानी भी था। सभी आतंकी जिस मकान में छिपे थे, उसे विस्फोट कर उड़ा दिया गया। पुलिस ने बताया कि मारे गए आतंकियों से तीन एके 47 राइफल, दो पिस्ट...

कोरोना को लेकर अच्छी खबर, स्वदेशी वैक्सीन COVAXIN का ह्यूमन ट्रायल शुरू

कोरोना वायरस की पहली स्वदेशी वैक्सीन COVAXIN का ह्यूमन ट्रायल शुरू हो गया है. केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉक्टर हर्षवर्धन ने ट्वीट कर इसकी जानकारी दी है. स्वास्थ्य मंत्री हर्षवर्धन ने ट्वीट कर दी जानकारी कहा- इस महामारी पर जल्द प्राप्त कर लेंगे जीत कोरोना वायरस की बीमारी कहर बरपा रही है. हर दिन मरीजों की तादाद में इजाफे का नया रिकॉर्ड बन रहा है. देश में कोरोना संक्रमितों की तादाद 10 लाख के पार पहुंच चुकी है. 9 लाख से 10 लाख संक्रमितों के आंकड़े तक पहुंचने में कोरोना को महज तीन दिन लगे. पिछले दो-तीन दिन से हर रोज सामने आ रहे नए मरीजों की तादाद 35 हजार के आसपास रह रही है. कोरोना की हर दिन तेज होती रफ्तार ने जहां शासन-प्रशासन को चिंता में डाल दिया है. वहीं, आम नागरिक भी इसे लेकर चिंतित हैं. इन सबके बीच एक अच्छी खबर आई है. पूरी तरह कोरोना वायरस की पहली स्वदेशी वैक्सीन COVAXIN का ह्यूमन ट्रायल शुरू हो गया है. केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉक्टर हर्षवर्धन ने ट्वीट कर इसकी जानकारी दी है. केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री ने कहा है कि कोरोना वायरस के खिलाफ जंग अब निर्णायक दौर में है. उन्होंने कहा है कि पि...