सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

Jio ने किया मेड इन इंडिया 5G का ऐलान, कंपनी ने बताया रोडमैप

Reliance Jio ने मेड इन इंडिया 5G का ऐलान किया है. कंपनी ने कहा है कि अगले साल तक पूरी तरह भारत में बना हुआ कंपनी का 5G सल्यूशन डिप्लॉयमेंट के लिए तैयार होगा.



रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड के 43वें एनुअल जनरल मीटिंग के दौरान मुकेश अंबानी ने कई बड़े ऐलान किए हैं. चूंकि 5G टेक्नोलॉजी पर दुनिया भर में एक रेस चल रही है, इसलिए अब मुकेश अंबानी ने मेड इन इंडिया 5G लॉन्च करने की बात कही है.

मुकेश अंबानी ने कहा है कि जियो ने स्क्रैच से कंप्लीट 5G सल्यूशन तैयार कर लिया है. इससे भारत भर में वर्ल्ड क्लास 5G लॉन्च करने में मदद मिलेगी. उन्होंने ये भी कहा है कि ये 5G सल्यूशन 100% भारत में ही बनाया गया है.

मुकेश अंबानी ने इसे MADE IN INDIA 5G का नाम दिया है. हालांकि इसकी शुरुआत तब तक नहीं हो सकती है जबतक भारत में 5G स्पेक्ट्रम उपलब्ध न हो. अगले साल तक रिलायंस जियो का 5G सल्यूशन डिप्लॉयमेंट के लिए तैयार होगा.

मुकेश अंबानी के मुताबिक 4G से 5G में अपग्रेड काफी आसान होगा. स्पीच के दौरान उन्होंने कहा है कि 5G लॉन्च नरेंद्र मोदी के आत्मनिर्भर भारत को डेडिकेट किया जा रहा है. मुकेश अंबानी का टारगेट भारत ही नहीं, बल्कि 5G दूसरे देशों में भी लॉन्च करने की रहेगी.

मुकेश अंबानी ने कहा है कि भारत के बाद कंपनी 5G ग्लोबल लॉन्च के लिए भी तैयार होगी. इस तरह कंपनी ग्लोबल टेलीकॉम ऑपरेटर्स को भी 5G सल्यूशन प्रोवाइड कर सकेगी.

गौरतलब है कि हुआवे और दूसरी कंपनियां भारत में 5G के ट्रायल के लिए तैयार थीं, लेकिन अब चूंकि चीनी कंपनी पर बैन लग चुका है, इसलिए हुआवे इस रेस से लगभग बाहर हो चुकी है.

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

अनलॉक- 4 में आज से मिलेंगी ये रियायतें, पर्यटकों के लिए खुल जाएगा ताजमहल

  अनलॉक- 4 में 7 सितंबर से जहां मेट्रो सेवा शुरू होने की छूट मिली थी तो वहीं अब आज से कुछ और रियायतें मिलने जा रही हैं. देश के कुछ राज्यों में जहां आज से स्कुल-कॉलेज खुलने जा रहे हैं तो वहीं 20 जोड़ी क्लोन ट्रेनें भी रेल यात्रियों की सुविधा के लिए पटरियों पर दौड़ना शुरू करने जा रही हैं. कोरोना के बढ़ते मामलों के बीच देश तेजी से अनलॉक मोड में जा रहा है. फिलहाल अनलॉक- 4 चल रहा है. जिसके तहत तमाम तरह की गतिविधियों की छूट दे दी गई है. अनलॉक- 4 भी कई चरणों का रहा. एक सितंबर से लागू हुए अनलॉक- 4 में 7 सितंबर से जहां मेट्रो सेवा शुरू होने की छूट मिली थी तो वहीं अब आज से कुछ और रियायतें मिलने जा रही हैं. देश के कुछ राज्यों में जहां आज से स्कुल-कॉलेज खुलने जा रहे हैं तो वहीं 20 जोड़ी क्लोन ट्रेनें भी रेल यात्रियों की सुविधा के लिए पटरियों पर दौड़ना शुरू करने जा रही हैं. इसी के साथ ही सबसे बड़ी राहत उन लोगों को मिलने वाली है जिसके यहां कोई कार्यक्रम आयोजित होने वाला होगा क्योंकि आज से तमाम तरह के कार्यक्रमों में लोगों के शामिल होने की सीमा बढ़ाकर 100 कर दी गई है. अब इन कार्यक्रमों में भाग ले...

ICC T20 WORLD CUP 2020: कोरोनावायरस के कारण टी20 वर्ल्ड कप टला, इस साल आईपीएल के होने का रास्ता साफ

ICC T20 WORLD CUP 2020: टी20 वर्ल्ड कप ऑस्ट्रेलिया में 18 अक्टूबर से 15 नवंबर तक होना था। क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने पहले ही कह दिया था कि उसके यहां टूर्नामेंट का आयोजन इस साल मुश्किल है।

एनकाउंटर पर खुलासा / सुरक्षाबल 6 महीने से आतंकी नायकू के पीछे लगे थे, सीडीएस बिपिन रावत बोले- आतंकी सरगनाओं को चुन-चुनकर मारेंगे

#- कश्मीर के आईजी विजय कुमार ने हिजबुल मुजाहिदीन के टॉप कमांडर रियाज नायकू के मारे जाने की पूरी कहानी बताई #-सीडीएस बिपिन रावत ने सुरक्षाबलों के जवानों की तारीफ की, बोले- ऐसे आतंकियों को नहीं पनपने देंगे श्रीनगर/नई दिल्ली.  जम्मू कश्मीर पुलिस के आईजी विजय कुमार ने गुरुवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि आतंकवादी संगठन हिजबुल मुजाहिदीन के टॉप कमांडर रियाज नायकू के पीछे पुलिस और सुरक्षाबल पिछले 6 महीने से लगे थे। सारी जानकारी मिलने के बाद पूरी प्लानिंग से उसे उसी के ठिकाने पर मार गिराया गया। उन्होंने बताया कि नायकू के सभी ठिकानों का पता चलने के बाद ऑपरेशन शुरू करने का फैसला लिया गया। पहले उसके साथियों को पकड़ा गया। फिर उसके बेगपोरा स्थित उसके ठिकाने को कन्फर्म किया गया। ये उसका 7वां ठिकाना था, जिसे चारों तरफ से घेर लिया गया था। पहले उनकी तरफ से फायरिंग शुरू हुई। सुरक्षाबलों ने जवाबी फायरिंग में उसे ढेर कर दिया। आईजी कुमार ने बताया कि बीते 4 महीनों में आतंकवादियों के खिलाफ सेना की तरफ से 27 ऑपरेशन चलाए गए। सीडीएस बोले- ऐसे ऑपरेशनों से आतंकी संगठनों की भर्ती में कमी भी आएगी ...