सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

सुशांत की `दिल बेचारा` ने रचा इतिहास, फैंस के प्यार से टूटा यह रिकॉर्ड(ad free)

अंत में जाने आप कहा देख सकते है सुशांत की आखिरी मूवी दिल बेचारा को बिल्कुल फ्री-

सुशांत सिंह राजपूत की इस फिल्म ने रिलीज होते ही कई रिकॉर्ड तोड़ दिए, फिल्म को IMDB पर 10/10 रेटिंग मिली है, जो कि अपने आप में एक रिकॉर्ड है.

नई दिल्ली: दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की आखिरी फिल्म 'दिल बेचारा' शुक्रवार को ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज हो गई. रिलीज होते ही इस फिल्म ने कई रिकॉर्ड तोड़ दिए, फिल्म को IMDB पर 10/10 रेटिंग मिली है, जो कि अपने आप में एक रिकॉर्ड है. इसके साथ ही सुशांत के फैंस ने ट्विटर पर #DilBecharaCreatesHistory ट्रेंड भी चलाया हुआ है.


सुशांत की फिल्म की रिकॉर्ड तोड़ सफलता देखकर यूजर ने इस हैशटैग से ट्वीट करना शुरू कर दिया, फिलहाल #DilBecharaCreatesHistory ट्वविटर पर 4000 ट्वीट्स के साथ 17वें नंबर पर है. सुशांत की फिल्म दिल बेचारा को लेकर उनके फैंस बहुत ही इमोशनल हैं. फिल्म को कल शाम 7:30 बजे रिलीज होना था लेकिन लोगों की भावनाओं का ध्यान रखते हुए इसे समय से आधा घंटा पहले ही रिलीज किया गया था. रिलीज होते ही जिस प्लेटफॉर्म पर फिल्म रिलीज होनी थी वह हैवी ट्रैफिक के चलते क्रैश हो गई, साथ ही जिस एप पर फिल्म को रिलीज किया गया इसके अलावा मूवी नॉनसब्सक्राइब्रर्स के लिए मुफ्त रखी गई है


ये सुशांत को पर्दे पर आखिरी बार देखने की चाहत थी कि फिल्म को बहुत प्यार मिल रहा है. सुशांत के फैंस जानते हैं कि कि अब उन्हें कभी अपने चहेते स्टार की किसी फिल्म का इंतजार नहीं रहेगा, शायद इसी वजह से पहली बार किसी फिल्म को IMDB पर भी पूरी रेटिंग दी गई, माना जा रहा है कि यह  सुशांत के प्रति एक तरह की श्रद्धांजलि है, हालांकि बाद में यह रेटिंग 9.8 हो गई है. गौरतलब है कि सुशांत की आखिरी फिल्म दिल बेचारा कमल हासन और आर माधवन की 2003 में आई तमिल फिल्म अंबे सिवम को पीछे छोड़ते हुए IMDB की टॉप रेटेड इंडियन मूवीज की लिस्ट में पहले नंबर पर पहुंच गई है.


इसके अलावा सोशल मीडिया पर सुशांत की फिल्म के चर्चे रहे, फैंस ने अपने प्यारे एक्टर के लिए बहुत इमोशनल ट्वीट किए हैं. एक यूजर ने IMDB की 10/10 रेटिंग का फोटो शेयर किया, तो वहीं एक फैन ने सुशांत के लिए एक भावुक पोस्ट लिखा,' आशा है कि अब आप स्वर्ग में शांति से हैं.हम आपको बहुत याद करते हैं सुशांत.  सुशांत की फिल्म दिल बेचारा का एक डायलॉग जो कि फैंस के बीच बहुत ही पाप्युलर हो रहा है वह यह है कि,' मैं अपनी अंतिम यात्रा में जाना चाहता हूं', चूंकि अब सुशांत इस दुनिया में नहीं है इसलिए फैंस उनके फिल्म में बोले गए इस डायलॉग को सुनने के बाद बहुत ही इमोशनल हो रहे हैं. एक और यूजर ने ट्वीट किया कि, 'आंसू भी आपको वापस नहीं ला सकते.., सच्चे सितारे..., आपकी जगह कोई नहीं ले सकता....' 


" आप सुशांत की इस मूवी को डिज़्नी hotstar पर बिल्कुल "

फ्री में देख सकते हैं

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

पुलवामा में सेना ने ढेर किए 3 आतंकी, एक जवान शहीद, 24 घंटे में दूसरी मुठभेड़

जम्मू-कश्मीर पुलिस के मुताबिक पुलवामा के जदूरा इलाके में देर रात को सेना और आतंकियों के बीच मुठभेड़ हुई. इस एनकाउंटर में 3 आतंकी मारे गए. जम्मू-कश्मीर के पुलवामा में सेना ने 3 आतंकियों को मार गिराया है. जम्मू-कश्मीर में 24 घंटे में ये दूसरा एनकाउंटर शुरू है. सेना के मुताबिक दक्षिण कश्मीर के पुलवामा के जदूरा गांव में सुरक्षा बलों ने 3 आतंकियों को मार गिराया है. इस ऑपरेशन में गंभीर रूप से घायल सेना का एक जवान भी शहीद हो गया है.  इससे पहले शुक्रवार को भी कश्मीर में सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में 4 आतंकी मारे गए थे और एक आतंकी ने सरेंडर किया था. इस तरह से सुरक्षाबलों ने 24 घंटे में जम्मू-कश्मीर में 7 आतंकियों को मार गिराया है.  जम्मू-कश्मीर पुलिस के मुताबिक पुलवामा के जदूरा इलाके में देर रात को सेना और आतंकियों के बीच मुठभेड़ हुई. इस एनकाउंटर में 3 आतंकी मारे गए और एक जवान शहीद हो गया है. सेना और दूसरी सुरक्षा एजेंसियां इलाके में सर्च ऑपरेशन चला रही हैं. जम्मू-कश्मीर पुलिस के मुताबिक घटनास्थल से आपत्तिजनक सामान और हथियार बरामद हुए हैं. सुरक्षाबलों ने आतंकियों...

शोपियां में 26 घंटे में नौ आतंकी ढेर, जवानों ने ऐसे उड़ाया वो ठिकाना जिसमें छिपे थे आतंकवादी

written by-: kanhaiya दक्षिणी कश्मीर के शोपियां जिले में आज यानी कि सोमवार को सुरक्षाबलों ने चार आतंकियों को मार गिराया है। इससे पहले रविवार को सुरक्षाबलों ने हिजबुल कमांडर समेत पांच आतंकियों को ढेर किया था। अबतक करीब 26 घंटे में नौ आतंकियों का सफाया हुआ है। रविवार को आतंकियों के खिलाफ इस साल के सबसे बड़े ऑपरेशन को अंजाम दिया गया, जिसमें एक साथ पांच आतंकी मारे गए। बता दें कि शोपियां जिले के जैनापोरा इलाके के रेबन गांव में 5-6 आतंकियों की मौजूदगी की सूचना पर सेना की 1-राष्ट्रीय राइफल्स, सीआरपीएफ की 178 बटालियन और जैनापोरा एसओजी ने रविवार सुबह पूरे इलाके की घेराबंदी कर सर्च ऑपरेशन शुरू किया। इस दौरान एक मकान में छिपे आतंकियों ने सुरक्षाबलों पर फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई से मुठभेड़ शुरू हो गई। शाम पांच बजे तक नौ घंटे से अधिक चली मुठभेड़ में पांच आतंकी मार गिराए गए। सूत्रों के अनुसार मारे गए आतंकियों में हिजबुल कमांडर फारूक अहमद नल्ली व एक पाकिस्तानी भी था। सभी आतंकी जिस मकान में छिपे थे, उसे विस्फोट कर उड़ा दिया गया। पुलिस ने बताया कि मारे गए आतंकियों से तीन एके 47 राइफल, दो पिस्ट...

कोरोना को लेकर अच्छी खबर, स्वदेशी वैक्सीन COVAXIN का ह्यूमन ट्रायल शुरू

कोरोना वायरस की पहली स्वदेशी वैक्सीन COVAXIN का ह्यूमन ट्रायल शुरू हो गया है. केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉक्टर हर्षवर्धन ने ट्वीट कर इसकी जानकारी दी है. स्वास्थ्य मंत्री हर्षवर्धन ने ट्वीट कर दी जानकारी कहा- इस महामारी पर जल्द प्राप्त कर लेंगे जीत कोरोना वायरस की बीमारी कहर बरपा रही है. हर दिन मरीजों की तादाद में इजाफे का नया रिकॉर्ड बन रहा है. देश में कोरोना संक्रमितों की तादाद 10 लाख के पार पहुंच चुकी है. 9 लाख से 10 लाख संक्रमितों के आंकड़े तक पहुंचने में कोरोना को महज तीन दिन लगे. पिछले दो-तीन दिन से हर रोज सामने आ रहे नए मरीजों की तादाद 35 हजार के आसपास रह रही है. कोरोना की हर दिन तेज होती रफ्तार ने जहां शासन-प्रशासन को चिंता में डाल दिया है. वहीं, आम नागरिक भी इसे लेकर चिंतित हैं. इन सबके बीच एक अच्छी खबर आई है. पूरी तरह कोरोना वायरस की पहली स्वदेशी वैक्सीन COVAXIN का ह्यूमन ट्रायल शुरू हो गया है. केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉक्टर हर्षवर्धन ने ट्वीट कर इसकी जानकारी दी है. केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री ने कहा है कि कोरोना वायरस के खिलाफ जंग अब निर्णायक दौर में है. उन्होंने कहा है कि पि...