सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

हुआ लॉकडाउन 4 का ऐलान// जाने किन किन चीजों को करने की मिली ह अनुमति इस लॉकडॉउन में

  

देशभर में 31 मई तक बढ़ाया गया लॉकडाउन, जानें क्या हैं नए नियम

  देश में कोरोना वायरस के बढ़ते संक्रमण के मद्देनजर लॉकडाउन को 31 मई तक बढ़ा दिया गया है। लॉकडाउन-4 में ज्यादातर अधिकार राज्यों को दिए गए हैं। केंद्रीय सूची में आने वाले विषयों पर केंद्र सरकार अलग से विस्तृत गाइडलाइन जारी करेगी।
नैशनल डिजास्टर मैनेजमेंट अथॉरिटी (एनडीएमए) ने इस बारे में ऑर्डर जारी किया। इसमें केंद्र सरकार के विभिन्न मंत्रालयों और विभागों तथा राज्य सरकारों को कोविड-19 के संक्रमण से बचने के लिए उपाय करने को कहा गया है। देश में 25 मार्च से लॉकडाउन लागू है। एनडीएमए ने कोई नई गाइडलाइन जारी नहीं की है। उसका कहना है कि देश में लॉकडाउन के बारे में नेशनल एग्जिक्यूटिव कमेटी (एनईसी) ने आपदा प्रबंधन कानून, 2005 की धारा 10 (2) के तहत समय-समय पर ऑर्डर और स्पष्टीकरण जारी किए हैं।
एनडीएमए ने अपने ऑर्डर में कहा है कि कोविड-19 के प्रसार को रोकने के लिए लॉकडाउन के उपाय 31 मई तक जारी रहेंगे। आर्थिक गतिविधियों को खोलने के लिए एनईसी गाइडलाइंस में जरूरी बदलाव करेगी ताकि कोविड-19 के प्रसार को रोकने के साथ-साथ आर्थिक गतिविधियों को भी आगे बढ़ाया जा सके।

यह तीसरा मौका है जब लॉकडाउन बढ़ाया गया है। इससे पहले भी दो बार देश में लॉकडाउन बढ़ाया गया था और लॉकडाउन-3 की मियाद आज खत्म हो रही थी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश के नाम संबोधन में लॉकडाउन बढ़ाने का संकेत दिया था। हालांकि उन्होंने कहा था कि यह कुछ नए रंग रूप वाला होगा। ऐसे में सबकी निगाहें इस बात पर टिकी थीं कि यह नया रंगरूप कैसा होगा? इसमें किस तरह की छूट दी जाएगी।

कई राज्य पहले ही बढ़ा चुके थे लॉकडाउन
देश में जिस तरह से कोरोना संक्रमण के मामले लगातार बढ़ रहे हैं, उससे लॉकडाउन का बढ़ना लाजिमी माना जा रहा था। कई राज्यों ने इसके लिए तैयारी भी कर ली थी। पंजाब, तेलंगाना, महाराष्ट्र और तमिलनाडु ने पहले ही 31 मई तक लॉकडाउन बढ़ाने की घोषणा की थी। देश में कोरोना संक्रमितों की कुल संख्या 90 हजार के पार पहुंच चुकी है जिनमें से 2800 से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है।

केंद्र ने लॉकडाउन बढ़ाने के बारे में राज्यों से सुझाव मांगे थे। शुक्रवार को गृह मंत्री अमित शाह ने अपने मंत्रालय के अधिकारियों के साथ मैराथन बैठक की। इसमें सभी राज्यों से मिले सुझावों पर विचार करने के बाद लॉकडाउन-4 के लिए दिशानिर्देशों का खाका तैयार किया गया। ज्यादातर राज्यों ने इस महीने के आखिर तक लॉकडाउन बढ़ाने का सुझाव दिया है।

पहले भी दो बार बढ़ा था लॉकडाउन
लॉकडाउन का पहला चरण 25 मार्च से 14 अप्रैल तक था। 15 अप्रैल से 3 मई तक लॉकडाउन-2 और 4 मई से 17 मई तक लॉकडाउन-3 था। पहले चरण में केवल जरूरी सामान के लिए छूट थी। लॉकडाउन-2 में हॉटस्पॉट छोड़कर ऑरेंज और ग्रीन जोन में दुकानें खोलने की अनुमति दी गई थी।

लॉकडाउन-3 में कुछ शर्तों के साथ फैक्ट्रियां खोलने की अनुमति दी गई थी। इस दौर में देश में जहां-तहां फंसे प्रवासी मजदूरों को घर पहुंचाने के लिए ट्रेनें और बसें भी चलाई गईं। इसके अलावा राजधानी के रूट पर 15 जोड़ी विशेष ट्रेनें भी चलाई जा रही हैं।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

शोपियां में 26 घंटे में नौ आतंकी ढेर, जवानों ने ऐसे उड़ाया वो ठिकाना जिसमें छिपे थे आतंकवादी

written by-: kanhaiya दक्षिणी कश्मीर के शोपियां जिले में आज यानी कि सोमवार को सुरक्षाबलों ने चार आतंकियों को मार गिराया है। इससे पहले रविवार को सुरक्षाबलों ने हिजबुल कमांडर समेत पांच आतंकियों को ढेर किया था। अबतक करीब 26 घंटे में नौ आतंकियों का सफाया हुआ है। रविवार को आतंकियों के खिलाफ इस साल के सबसे बड़े ऑपरेशन को अंजाम दिया गया, जिसमें एक साथ पांच आतंकी मारे गए। बता दें कि शोपियां जिले के जैनापोरा इलाके के रेबन गांव में 5-6 आतंकियों की मौजूदगी की सूचना पर सेना की 1-राष्ट्रीय राइफल्स, सीआरपीएफ की 178 बटालियन और जैनापोरा एसओजी ने रविवार सुबह पूरे इलाके की घेराबंदी कर सर्च ऑपरेशन शुरू किया। इस दौरान एक मकान में छिपे आतंकियों ने सुरक्षाबलों पर फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई से मुठभेड़ शुरू हो गई। शाम पांच बजे तक नौ घंटे से अधिक चली मुठभेड़ में पांच आतंकी मार गिराए गए। सूत्रों के अनुसार मारे गए आतंकियों में हिजबुल कमांडर फारूक अहमद नल्ली व एक पाकिस्तानी भी था। सभी आतंकी जिस मकान में छिपे थे, उसे विस्फोट कर उड़ा दिया गया। पुलिस ने बताया कि मारे गए आतंकियों से तीन एके 47 राइफल, दो पिस्ट...

कोरोना को लेकर अच्छी खबर, स्वदेशी वैक्सीन COVAXIN का ह्यूमन ट्रायल शुरू

कोरोना वायरस की पहली स्वदेशी वैक्सीन COVAXIN का ह्यूमन ट्रायल शुरू हो गया है. केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉक्टर हर्षवर्धन ने ट्वीट कर इसकी जानकारी दी है. स्वास्थ्य मंत्री हर्षवर्धन ने ट्वीट कर दी जानकारी कहा- इस महामारी पर जल्द प्राप्त कर लेंगे जीत कोरोना वायरस की बीमारी कहर बरपा रही है. हर दिन मरीजों की तादाद में इजाफे का नया रिकॉर्ड बन रहा है. देश में कोरोना संक्रमितों की तादाद 10 लाख के पार पहुंच चुकी है. 9 लाख से 10 लाख संक्रमितों के आंकड़े तक पहुंचने में कोरोना को महज तीन दिन लगे. पिछले दो-तीन दिन से हर रोज सामने आ रहे नए मरीजों की तादाद 35 हजार के आसपास रह रही है. कोरोना की हर दिन तेज होती रफ्तार ने जहां शासन-प्रशासन को चिंता में डाल दिया है. वहीं, आम नागरिक भी इसे लेकर चिंतित हैं. इन सबके बीच एक अच्छी खबर आई है. पूरी तरह कोरोना वायरस की पहली स्वदेशी वैक्सीन COVAXIN का ह्यूमन ट्रायल शुरू हो गया है. केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉक्टर हर्षवर्धन ने ट्वीट कर इसकी जानकारी दी है. केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री ने कहा है कि कोरोना वायरस के खिलाफ जंग अब निर्णायक दौर में है. उन्होंने कहा है कि पि...

अंतरिक्ष में मौजूद था सूरज का जुड़वा भाई, वैज्ञानिकों ने जताया अंदेशा

  अंतरिक्ष में कभी सूरज का जुड़वा भाई भी था. जो अब बादल बनकर हमारे सौर मंडल को घेर चुका है. या फिर कहीं सुदूर अंतरिक्ष में घूम रहा है. इसका पता लगाने के लिए वैज्ञानिक चिली में एक नया टेलीस्कोप बना रहे हैं. इस टेलीस्कोप का नाम है लार्ज सिनोप्टिक सर्वे टेलीस्कोप (Large Synoptic Survey Telescope). यह अगले साल तक बनकर तैयार हो जाएगा. फिर सूरज को लेकर दी गई इन दो थ्योरी पर रिसर्च होगा.  वैसे आपको बता दें हमारे सौर मंडल को चारों तरफ से एक खास तरह के बादल ने घेर रखा है. इस बादल में कई अंतरिक्षीय कचरे भी हैं. इसे ऊर्ट क्लाउड (Oort Cloud) कहते हैं. माना जाता है कि यह बादल सूरज के जुड़वा भाई यानी सूरज जैसे दूसरे ग्रह के टूटने की वजह से अंतरिक्ष में फैल गया है.  हार्वर्ड के एस्ट्रोफिजिसिस्ट एवी लोएब और अमीर शिराज कहते हैं कि हमारे सौर मंडल के चारों तरफ और अंदर ऐसी कई वस्तुएं हैं जो सौर मंडल से मिलती नहीं है. ये बताता है कि कभी हमारे सौर मंडल में दो सूरज रहे होंगे. या यूं कहें कि हमारे सूरज का एक और जुड़वा भाई था. जो अब या तो बादल बन गया है या फिर अंतरिक्ष में कही दूर घूम रहा है....