सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

आतंकी सैयद सलाद्दीन ने बताया भारत को पाकिस्तान से ज्यादा ताकतवर ( आतंकी नायकू के एनकाऊंटर के बाद बौखलाया आतंकी सैयद सलाउद्दीन)

सैयद सलाहुद्दीन ने माना- हिंदुस्तान मजबूत स्थिति में, PAK की कमजोर नीतियां जिम्मेदार

सैयद सलाहुद्दीन ने एक ऑडियो जारी किया है. उसने माना है कि मौजूदा समय में भारत मजबूत स्थिति में है. इसका कारण पाकिस्तान की कमजोर नीतियां हैं.


यद सलाहुद्दीन (फोटो- PTI)
  • हिज्बुल चीफ सैयद सलाहुद्दीन ने जारी किया ऑडियो
  • सैयद सलाहुद्दीन ने रियाज नायकू की सराहना की
अपने कमांडर रियाज नायकू के ढेर होने से हिज्बुल मुजाहिद्दीन का चीफ सैयद सलाहुद्दीन बौखलाया हुआ है. दो दिन पहले चिंगारी भड़काने की धमकी देने वाले सैयद सलाहुद्दीन ने अब अपने आतंकी रियाजू नायकू की सराहना की है. वह पाकिस्तान के रावलपिंडी में एक सभा में रियाज नायकू की तारीफ करने का एक ऑडिया जारी किया. साथ ही उसने हंदवाड़ा मुठभेड़ को लेकर भी बात की है. बता दें कि जम्मू और कश्मीर के हंदवाड़ा में हुए एक मुठभेड़ में कर्नल, मेजर और 3 जवान शहीद हो गए थे.
हालांकि, सैयद सलाहुद्दीन ने इस दौरान ये भी माना है कि मौजूदा समय में भारत मजबूत स्थिति में है. इसका कारण पाकिस्तान की कमजोर नीतियां हैं. इससे पहले सैयद सलाहुद्दीन ने कहा था कि रियाज नायकू का बलिदान उन्हें उस मिशन को हासिल करने में मदद करेगा जिसे उसने अपना लक्ष्य बनाया है. सैयद सलाहुद्दीन ने कहा कि कश्मीर मुद्दा एक चिंगारी है जो पूरे क्षेत्र में आग लगा सकती है.
कौन है सैयद सलाहुद्दीन
सैयद मोहम्मद यूसुफ शाह को सैयद सलाहुद्दीन के नाम से ही जाना जाता है. उसका मकसद कश्मीर को आजाद कराना है. वह आतंकी संगठन हिजबुल मुजाहिद्दीन का मुखिया है. साल 2017 में अमेरिका के विदेश मंत्रालय ने उसे विशेष नामित वैश्विक आतंकवादी घोषित किया था. सलाउद्दीन अपने अपने परिवार में सातवीं संतान है. पहले उसने मेडिसिन की पढ़ाई की लेकिन वह सिविल सर्विस में जाना चाहता था. बाद में उसका रुझान जमात-ए-इस्लामी संगठन की तरफ हो गया और वह उस संगठन के लिए कश्मीर में काम करने लगा.
बाद में 1987 में उसने श्रीनगर की अमीराकदल विधान सभा सीट से चुनाव लड़ा. लेकिन मतगणना के दौरान वह जीत रहा था लेकिन उसी वक्त उस पर बूथ कैप्चरिंग के आरोप लगे और उसे गिरफ्तार कर लिया गया था. उसके गिरफ्तार हो जाने के बाद वहां जमकर हंगामा हुआ. उसके बाद सलाहुद्दीन को धमकियां दिए जाने की बात सामने आई. लेकिन जेल से छूटकर आने के बाद उसने ऐलान किया कि कश्मीर को आजाद कराने के लिए बंदूक का सहारा लेना ही सही होगा.

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

शोपियां में 26 घंटे में नौ आतंकी ढेर, जवानों ने ऐसे उड़ाया वो ठिकाना जिसमें छिपे थे आतंकवादी

written by-: kanhaiya दक्षिणी कश्मीर के शोपियां जिले में आज यानी कि सोमवार को सुरक्षाबलों ने चार आतंकियों को मार गिराया है। इससे पहले रविवार को सुरक्षाबलों ने हिजबुल कमांडर समेत पांच आतंकियों को ढेर किया था। अबतक करीब 26 घंटे में नौ आतंकियों का सफाया हुआ है। रविवार को आतंकियों के खिलाफ इस साल के सबसे बड़े ऑपरेशन को अंजाम दिया गया, जिसमें एक साथ पांच आतंकी मारे गए। बता दें कि शोपियां जिले के जैनापोरा इलाके के रेबन गांव में 5-6 आतंकियों की मौजूदगी की सूचना पर सेना की 1-राष्ट्रीय राइफल्स, सीआरपीएफ की 178 बटालियन और जैनापोरा एसओजी ने रविवार सुबह पूरे इलाके की घेराबंदी कर सर्च ऑपरेशन शुरू किया। इस दौरान एक मकान में छिपे आतंकियों ने सुरक्षाबलों पर फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई से मुठभेड़ शुरू हो गई। शाम पांच बजे तक नौ घंटे से अधिक चली मुठभेड़ में पांच आतंकी मार गिराए गए। सूत्रों के अनुसार मारे गए आतंकियों में हिजबुल कमांडर फारूक अहमद नल्ली व एक पाकिस्तानी भी था। सभी आतंकी जिस मकान में छिपे थे, उसे विस्फोट कर उड़ा दिया गया। पुलिस ने बताया कि मारे गए आतंकियों से तीन एके 47 राइफल, दो पिस्ट...

कोरोना को लेकर अच्छी खबर, स्वदेशी वैक्सीन COVAXIN का ह्यूमन ट्रायल शुरू

कोरोना वायरस की पहली स्वदेशी वैक्सीन COVAXIN का ह्यूमन ट्रायल शुरू हो गया है. केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉक्टर हर्षवर्धन ने ट्वीट कर इसकी जानकारी दी है. स्वास्थ्य मंत्री हर्षवर्धन ने ट्वीट कर दी जानकारी कहा- इस महामारी पर जल्द प्राप्त कर लेंगे जीत कोरोना वायरस की बीमारी कहर बरपा रही है. हर दिन मरीजों की तादाद में इजाफे का नया रिकॉर्ड बन रहा है. देश में कोरोना संक्रमितों की तादाद 10 लाख के पार पहुंच चुकी है. 9 लाख से 10 लाख संक्रमितों के आंकड़े तक पहुंचने में कोरोना को महज तीन दिन लगे. पिछले दो-तीन दिन से हर रोज सामने आ रहे नए मरीजों की तादाद 35 हजार के आसपास रह रही है. कोरोना की हर दिन तेज होती रफ्तार ने जहां शासन-प्रशासन को चिंता में डाल दिया है. वहीं, आम नागरिक भी इसे लेकर चिंतित हैं. इन सबके बीच एक अच्छी खबर आई है. पूरी तरह कोरोना वायरस की पहली स्वदेशी वैक्सीन COVAXIN का ह्यूमन ट्रायल शुरू हो गया है. केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉक्टर हर्षवर्धन ने ट्वीट कर इसकी जानकारी दी है. केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री ने कहा है कि कोरोना वायरस के खिलाफ जंग अब निर्णायक दौर में है. उन्होंने कहा है कि पि...

अंतरिक्ष में मौजूद था सूरज का जुड़वा भाई, वैज्ञानिकों ने जताया अंदेशा

  अंतरिक्ष में कभी सूरज का जुड़वा भाई भी था. जो अब बादल बनकर हमारे सौर मंडल को घेर चुका है. या फिर कहीं सुदूर अंतरिक्ष में घूम रहा है. इसका पता लगाने के लिए वैज्ञानिक चिली में एक नया टेलीस्कोप बना रहे हैं. इस टेलीस्कोप का नाम है लार्ज सिनोप्टिक सर्वे टेलीस्कोप (Large Synoptic Survey Telescope). यह अगले साल तक बनकर तैयार हो जाएगा. फिर सूरज को लेकर दी गई इन दो थ्योरी पर रिसर्च होगा.  वैसे आपको बता दें हमारे सौर मंडल को चारों तरफ से एक खास तरह के बादल ने घेर रखा है. इस बादल में कई अंतरिक्षीय कचरे भी हैं. इसे ऊर्ट क्लाउड (Oort Cloud) कहते हैं. माना जाता है कि यह बादल सूरज के जुड़वा भाई यानी सूरज जैसे दूसरे ग्रह के टूटने की वजह से अंतरिक्ष में फैल गया है.  हार्वर्ड के एस्ट्रोफिजिसिस्ट एवी लोएब और अमीर शिराज कहते हैं कि हमारे सौर मंडल के चारों तरफ और अंदर ऐसी कई वस्तुएं हैं जो सौर मंडल से मिलती नहीं है. ये बताता है कि कभी हमारे सौर मंडल में दो सूरज रहे होंगे. या यूं कहें कि हमारे सूरज का एक और जुड़वा भाई था. जो अब या तो बादल बन गया है या फिर अंतरिक्ष में कही दूर घूम रहा है....