सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

सिक्किम सीमा पर भारतीय और चीनी सैनिकों के बीच झड़प, दोनों तरफ के जवानों को आईं हल्की चोटें

सिक्किम सीमा पर काफी समय बाद एक बार फिर से भारत और चीन के सैनिकों के बीच झड़प हुई है। उत्तरी सिक्किम में शनिवार को भारतीय और चीनी सैनिक आमने-सामने आ गए और टकराव हुआ है। भारतीय सेना के सूत्रों ने इसकी जानकारी दी है। बता दें कि इस इलाके में चीनी और भारतीय सैनिकों के बीच लंबे समय बाद यह टकराव देखने को मिला है।
भारतीय सेना के सूत्रों ने बताया कि उत्तरी सिक्किम इलाके में भारत और चीन के सैनिकों में टकराव हुआ। दोनों ओर से भारी तनाव और बहसबाजी हुई। इतना ही नहीं, इस टकराव में दोनों तरफ के सैनिकों को हल्की चोटें भी आई हैं। हालांकि, इस टकराव को स्थानीय स्तर के हस्तक्षेप और बातचीत के बाद सुलझा लिया गया।
सेना के सूत्रों ने बताया कि सीमा विवाद के चलते भारतीय और चीनी सैनिकों के बीच यह टकराव हुआहै। जब कभी ऐसा कोई विवाद होता है तो तय प्रोटोकॉल के मुताबिक दोनों सेनाएं इसे सुलझा लेती हैं। लंबे समय बाद उत्तर सिक्किम इलाके में भारत और चीन के सैनिकों के बीच यह तनाव देखने को मिला है। बता दें कि भारत-चीन सीमा से लगने वाले सिक्किम सेक्टर के नाकू ला के पास यह घटना हुई है।
बता दें कि साल 2017 भारत और चीन के सैनिकों के बीच 73 दिनों तक डोकलाम विवाद पर गतिरोध चला था। 2017 में 16 जून से तब गतिरोध शुरू हुआ था जब भारतीय सैनिकों ने भारत के 'चिकन नेक कॉरिडोर' के पास चीनी सैनिकों को एक सड़क का निर्माण करने से रोक दिया था। यह गतिरोध 73 दिन तक चला था और दोनों देशों के सैनिकों के पीछे हटने के बाद खत्म हुआ था। चीन ऐसे इलाके में सड़क बना रहा था जिसे भूटान भी अपना बताता है।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

अनलॉक- 4 में आज से मिलेंगी ये रियायतें, पर्यटकों के लिए खुल जाएगा ताजमहल

  अनलॉक- 4 में 7 सितंबर से जहां मेट्रो सेवा शुरू होने की छूट मिली थी तो वहीं अब आज से कुछ और रियायतें मिलने जा रही हैं. देश के कुछ राज्यों में जहां आज से स्कुल-कॉलेज खुलने जा रहे हैं तो वहीं 20 जोड़ी क्लोन ट्रेनें भी रेल यात्रियों की सुविधा के लिए पटरियों पर दौड़ना शुरू करने जा रही हैं. कोरोना के बढ़ते मामलों के बीच देश तेजी से अनलॉक मोड में जा रहा है. फिलहाल अनलॉक- 4 चल रहा है. जिसके तहत तमाम तरह की गतिविधियों की छूट दे दी गई है. अनलॉक- 4 भी कई चरणों का रहा. एक सितंबर से लागू हुए अनलॉक- 4 में 7 सितंबर से जहां मेट्रो सेवा शुरू होने की छूट मिली थी तो वहीं अब आज से कुछ और रियायतें मिलने जा रही हैं. देश के कुछ राज्यों में जहां आज से स्कुल-कॉलेज खुलने जा रहे हैं तो वहीं 20 जोड़ी क्लोन ट्रेनें भी रेल यात्रियों की सुविधा के लिए पटरियों पर दौड़ना शुरू करने जा रही हैं. इसी के साथ ही सबसे बड़ी राहत उन लोगों को मिलने वाली है जिसके यहां कोई कार्यक्रम आयोजित होने वाला होगा क्योंकि आज से तमाम तरह के कार्यक्रमों में लोगों के शामिल होने की सीमा बढ़ाकर 100 कर दी गई है. अब इन कार्यक्रमों में भाग ले...

ICC T20 WORLD CUP 2020: कोरोनावायरस के कारण टी20 वर्ल्ड कप टला, इस साल आईपीएल के होने का रास्ता साफ

ICC T20 WORLD CUP 2020: टी20 वर्ल्ड कप ऑस्ट्रेलिया में 18 अक्टूबर से 15 नवंबर तक होना था। क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने पहले ही कह दिया था कि उसके यहां टूर्नामेंट का आयोजन इस साल मुश्किल है।

शोपियां में 26 घंटे में नौ आतंकी ढेर, जवानों ने ऐसे उड़ाया वो ठिकाना जिसमें छिपे थे आतंकवादी

written by-: kanhaiya दक्षिणी कश्मीर के शोपियां जिले में आज यानी कि सोमवार को सुरक्षाबलों ने चार आतंकियों को मार गिराया है। इससे पहले रविवार को सुरक्षाबलों ने हिजबुल कमांडर समेत पांच आतंकियों को ढेर किया था। अबतक करीब 26 घंटे में नौ आतंकियों का सफाया हुआ है। रविवार को आतंकियों के खिलाफ इस साल के सबसे बड़े ऑपरेशन को अंजाम दिया गया, जिसमें एक साथ पांच आतंकी मारे गए। बता दें कि शोपियां जिले के जैनापोरा इलाके के रेबन गांव में 5-6 आतंकियों की मौजूदगी की सूचना पर सेना की 1-राष्ट्रीय राइफल्स, सीआरपीएफ की 178 बटालियन और जैनापोरा एसओजी ने रविवार सुबह पूरे इलाके की घेराबंदी कर सर्च ऑपरेशन शुरू किया। इस दौरान एक मकान में छिपे आतंकियों ने सुरक्षाबलों पर फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई से मुठभेड़ शुरू हो गई। शाम पांच बजे तक नौ घंटे से अधिक चली मुठभेड़ में पांच आतंकी मार गिराए गए। सूत्रों के अनुसार मारे गए आतंकियों में हिजबुल कमांडर फारूक अहमद नल्ली व एक पाकिस्तानी भी था। सभी आतंकी जिस मकान में छिपे थे, उसे विस्फोट कर उड़ा दिया गया। पुलिस ने बताया कि मारे गए आतंकियों से तीन एके 47 राइफल, दो पिस्ट...