सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

Corona Updates: कोरोना का दुनिया में सबसे ज्यादा भारत में कहर, एक दिन में रिकॉर्ड 78 हजार 761 नए केस

 

भारत में कोरोना (Corona) के बढ़ते ग्राफ की रफ्तार अभी कम नहीं हुई है. देश में कोरोना संक्रमण (Covid-19) के मामले बढ़कर 35,42,734  हो गए हैं. वहीं, पिछले 24 घंटे में 948 कोरोना मरीजों की मौत के बाद अब मृतकों की संख्या बढ़कर 63,498 हो गई है.



देश में लगातार बढ़ रहे कोरोना संक्रमण के बीच अनलॉक 4 की शुरुआत होने जा रही है. केंद्र सरकार ने अनलॉक 4 के लिए गाइडलाइंस जारी कर दी हैं. 7 सितंबर से मेट्रो शुरू होने जा रही है, लेकिन स्कूल-कॉलेज, सिनेमा हॉल अभी बंद रहेंगे. हालांकि, भारत में कोरोना (Corona) के बढ़ते ग्राफ की रफ्तार अभी कम नहीं हुई है. दुनिया में एक दिन में कोरोना के सबसे ज्यादा रिकॉर्ड केस भारत में आए हैं. एक दिन में 78,761 केस के साथ भारत में कोरोना मामलों की संख्या अब 35 लाख के पार पहुंच गई है.

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा रविवार सुबह 8 बजे तक के आंकड़ों के अनुसार देश में कोरोना संक्रमण (Covid-19) के मामले बढ़कर 35,42,734  हो गए हैं. वहीं, पिछले 24 घंटे में 948 कोरोना मरीजों की मौत के बाद अब मृतकों की संख्या बढ़कर 63,498 हो गई है. बता दें कि पिछले कई दिनों से एक दिन में 75 हजार से ज्यादा नए केस सामने आ रहे हैं. शनिवार को 24 घंटे में कोरोना के 76,472 नए केस सामने आए थे जबकि शुक्रवार को 24 घंटे में रिकॉर्ड 77,266 नए केस रिकॉर्ड हुए थे.



स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा रविवार सुबह 8 बजे तक का जारी कोरोना का आंकड़ा

देश में अब तक कोरोना मरीजों की कुल संख्या35,42,734
कोरोना की कोरोना से मरने वालों का आंकड़ा63,498
देश में अब तक ठीक हुए मरीजों की संख्या हुई27,13,934
पिछले 24 घंटे में कोरोना के नए मामलों की संख्या78,761
पिछले 24 घंटे में कोरोना से हुई मौतों की संख्या948
देश में कुल एक्टिव अब कुल एक्टिव केस7,65,302

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

शोपियां में 26 घंटे में नौ आतंकी ढेर, जवानों ने ऐसे उड़ाया वो ठिकाना जिसमें छिपे थे आतंकवादी

written by-: kanhaiya दक्षिणी कश्मीर के शोपियां जिले में आज यानी कि सोमवार को सुरक्षाबलों ने चार आतंकियों को मार गिराया है। इससे पहले रविवार को सुरक्षाबलों ने हिजबुल कमांडर समेत पांच आतंकियों को ढेर किया था। अबतक करीब 26 घंटे में नौ आतंकियों का सफाया हुआ है। रविवार को आतंकियों के खिलाफ इस साल के सबसे बड़े ऑपरेशन को अंजाम दिया गया, जिसमें एक साथ पांच आतंकी मारे गए। बता दें कि शोपियां जिले के जैनापोरा इलाके के रेबन गांव में 5-6 आतंकियों की मौजूदगी की सूचना पर सेना की 1-राष्ट्रीय राइफल्स, सीआरपीएफ की 178 बटालियन और जैनापोरा एसओजी ने रविवार सुबह पूरे इलाके की घेराबंदी कर सर्च ऑपरेशन शुरू किया। इस दौरान एक मकान में छिपे आतंकियों ने सुरक्षाबलों पर फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई से मुठभेड़ शुरू हो गई। शाम पांच बजे तक नौ घंटे से अधिक चली मुठभेड़ में पांच आतंकी मार गिराए गए। सूत्रों के अनुसार मारे गए आतंकियों में हिजबुल कमांडर फारूक अहमद नल्ली व एक पाकिस्तानी भी था। सभी आतंकी जिस मकान में छिपे थे, उसे विस्फोट कर उड़ा दिया गया। पुलिस ने बताया कि मारे गए आतंकियों से तीन एके 47 राइफल, दो पिस्ट...

कोरोना को लेकर अच्छी खबर, स्वदेशी वैक्सीन COVAXIN का ह्यूमन ट्रायल शुरू

कोरोना वायरस की पहली स्वदेशी वैक्सीन COVAXIN का ह्यूमन ट्रायल शुरू हो गया है. केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉक्टर हर्षवर्धन ने ट्वीट कर इसकी जानकारी दी है. स्वास्थ्य मंत्री हर्षवर्धन ने ट्वीट कर दी जानकारी कहा- इस महामारी पर जल्द प्राप्त कर लेंगे जीत कोरोना वायरस की बीमारी कहर बरपा रही है. हर दिन मरीजों की तादाद में इजाफे का नया रिकॉर्ड बन रहा है. देश में कोरोना संक्रमितों की तादाद 10 लाख के पार पहुंच चुकी है. 9 लाख से 10 लाख संक्रमितों के आंकड़े तक पहुंचने में कोरोना को महज तीन दिन लगे. पिछले दो-तीन दिन से हर रोज सामने आ रहे नए मरीजों की तादाद 35 हजार के आसपास रह रही है. कोरोना की हर दिन तेज होती रफ्तार ने जहां शासन-प्रशासन को चिंता में डाल दिया है. वहीं, आम नागरिक भी इसे लेकर चिंतित हैं. इन सबके बीच एक अच्छी खबर आई है. पूरी तरह कोरोना वायरस की पहली स्वदेशी वैक्सीन COVAXIN का ह्यूमन ट्रायल शुरू हो गया है. केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉक्टर हर्षवर्धन ने ट्वीट कर इसकी जानकारी दी है. केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री ने कहा है कि कोरोना वायरस के खिलाफ जंग अब निर्णायक दौर में है. उन्होंने कहा है कि पि...

अंतरिक्ष में मौजूद था सूरज का जुड़वा भाई, वैज्ञानिकों ने जताया अंदेशा

  अंतरिक्ष में कभी सूरज का जुड़वा भाई भी था. जो अब बादल बनकर हमारे सौर मंडल को घेर चुका है. या फिर कहीं सुदूर अंतरिक्ष में घूम रहा है. इसका पता लगाने के लिए वैज्ञानिक चिली में एक नया टेलीस्कोप बना रहे हैं. इस टेलीस्कोप का नाम है लार्ज सिनोप्टिक सर्वे टेलीस्कोप (Large Synoptic Survey Telescope). यह अगले साल तक बनकर तैयार हो जाएगा. फिर सूरज को लेकर दी गई इन दो थ्योरी पर रिसर्च होगा.  वैसे आपको बता दें हमारे सौर मंडल को चारों तरफ से एक खास तरह के बादल ने घेर रखा है. इस बादल में कई अंतरिक्षीय कचरे भी हैं. इसे ऊर्ट क्लाउड (Oort Cloud) कहते हैं. माना जाता है कि यह बादल सूरज के जुड़वा भाई यानी सूरज जैसे दूसरे ग्रह के टूटने की वजह से अंतरिक्ष में फैल गया है.  हार्वर्ड के एस्ट्रोफिजिसिस्ट एवी लोएब और अमीर शिराज कहते हैं कि हमारे सौर मंडल के चारों तरफ और अंदर ऐसी कई वस्तुएं हैं जो सौर मंडल से मिलती नहीं है. ये बताता है कि कभी हमारे सौर मंडल में दो सूरज रहे होंगे. या यूं कहें कि हमारे सूरज का एक और जुड़वा भाई था. जो अब या तो बादल बन गया है या फिर अंतरिक्ष में कही दूर घूम रहा है....