सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

NCC को ट्रेनिंग, सभी गांवों में तेज इंटरनेट....लाल किले से पीएम मोदी ने किए ये 10 बड़े ऐलान

 

नई दिल्ली. कोरोना वायरस के कहर के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्वतंत्रता दिवस पर तिरंगा फहराया। उन्होंने लाल किले की प्राचारी से देश को संबोधित किया। इस दौरान पीएम ने कश्मीर, नेशनल कैडेट कोर, साइबर सुरक्षा नीति और ऑप्टिकल फाइबर को लेकर कई बड़े ऐलान किए। पीएम मोदी ने कहा,  NCC कैडेट्स को सेना विशेष ट्रेनिंग देगी। इन कैडेट्स में एक तिहाई बेटियां होंगी। पीएम मोदी ने किए ये 10 बड़े ऐलान



पीएम मोदी ने किए ये 10 बड़े ऐलान

1- नेशनल डिजिटल हेल्थ मिशन

पीएम मोदी ने लाल किले से नेशनल डिजिटल हेल्थ मिशन का ऐलान किया। पीएम मोदी ने बताया,  इसके तहत हर भारतीय को हेल्थ आईडी दी जाएगी। यह उसके खाते की तरह काम करेगी। आपकी बीमारी, किस डॉक्टर ने क्या दवा दी, रिपोर्ट क्या थी। यह सारी जानकारी इसमें शामिल की जाएगी। पैसा जमा करना हो, अस्पताल में पर्ची बनवाने की भागदौड़ हो, इससे मुक्ति मिलेगी। उत्तम स्वास्थ्य के लिए हर नागरिक सही फैसले कर पाएगा।

2- एनसीसी
पीएम मोदी ने कहा, अब NCC का विस्तार देश के 173 बॉर्डर और कोस्टल जिलों तक सुनिश्चित किया जाएगा। इस अभियान के तहत करीब 1 लाख नए NCC Cadets को विशेष ट्रेनिंग दी जाएगी। इसमें भी करीब एक तिहाई बेटियों को ये स्पेशल ट्रेनिंग दी जाएगी। 

3- नई साइबर सुरक्षा नीति
पीएम ने जल्द ही नई साइबर सुरक्षा नीति लाने का ऐलान किया। दुनिया में साइबर वर्ल्ड में कई तरह की चुनौतियां सामने आ रही हैं। ऐसे में यह ऐलान काफी अहम माना जा रहा है। 

4- गांव में तेज इंटरनेट
पीएम ने कहा,  आने वाले 1000 दिन में देश के हर गांव को ऑप्टिकल फाइबर से जोड़ा जाएगा। बीते पांच साल में देश में डेढ़ लाख गांव को ऑप्टिकल फाइबर से जोड़ा गया। 

5- लक्षद्वीप में ऑप्टिकल फाइबर
प्रधानमंत्री ने कहा, हमारे देश में 1300 से ज्यादा द्वीप हैं। इनमें से कुछ चुनिंदा द्वीप को, उनकी भौगोलिक स्थिति को ध्यान में रखते हुए, नई विकास योजनाएं शुरू करने पर काम चल रहा है।अगले 1000 दिन में, लक्षद्वीप को भी सबमरीन ऑप्टिकल फाइबर केबल से जोड़ दिया जाएगा। 

6- कश्मीर में चुनाव
उन्होंने कहा, जम्मू कश्मीर में डिलिमिटेशन की प्रक्रिया चल रही है। इसके पूरे होते ही वहां पर चुनाव होंगे। वहां से विधायक चुनकर आएंगे और विकास के लिए काम करेंगे। उन्होंने कहा कि आत्मनिर्भर भारत के लिए कई चुनौतियां हैं। हमें विकास के नए युग को आगे बढ़ा रहे हैं।

7- कोरोना वैक्सीन
पीएम मोदी ने कहा, आज देश के हर नागरिक के मन में एक ही सवाल है कि कोरोना की वैक्सीन कब बनेगी? उन्होंने कहा, हमारे वैज्ञानिकों कोरोना की वैक्सीन बनाने में जी जान से जुटे हैं। उनकी प्रतिभा पर हमें भरोसा है। वैज्ञानिक कड़ी मेहनत कर रहे हैं। भारत में एक-दो नहीं तीन-तीन वैक्सीन पर काम चल रहा है। ये अलग अलग चरण में हैं। पीएम ने कहा, कोरोना वैक्सीन की जैसे ही वैज्ञानिकों से हरी झंडी मिल जाएगी, बड़े पैमाने पर इसका प्रोडक्शन होगा। मैं भरोसा दिलाता हूं कि कम से कम समय में हर देशवासी तक कोरोना वैक्सीन पहुंचाई जाएगी। 

8- प्रोजेक्ट लॉयन और डॉल्फिन का ऐलान
पीएम मोदी ने प्रोजेक्ट लॉयन और डॉल्फिन का ऐलान किया। उन्होंने कहा, बीते कुछ समय में देश में शेर और टाइगर की संख्या बढ़ी है। अब देश में एशियाई शेरों के लिए एक प्रोजेक्ट लॉयन की शुरुआत होने जा रही है। वहीं, डॉल्फिन संरक्षण के लिए प्रोजेक्ट चलाने पर जोर दिया। 

9- 100 लाख करोड़ रुपए से विकास
पीएम ने कहा, देश को मल्टी मॉडल कनेक्टिविटी इंफ्रास्ट्रक्चर से जोड़ने की एक बहुत बड़ी योजना तैयार की गई है। इस पर देश 100 लाख करोड़ रुपए से ज्यादा खर्च करने की दिशा में आगे बढ़ रहा है।

10- 100 शहरों से कम होगा प्रदूषण
पीएम ने शहरों से प्रदूषण खत्म करने के लिए योजना का भी जिक्र किया। पीएम ने कहा, देश के 100 चुने हुए शहरों से प्रदूषण कम करने के लिए एक समग्र दृष्टिकोण के साथ योजना पर काम हो रहा है। 

कोरोना वायरस के कहर के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्वतंत्रता दिवस पर तिरंगा फहराया। उन्होंने लाल किले की प्राचारी से देश को संबोधित किया। इस दौरान पीएम ने कश्मीर, नेशनल कैडेट कोर, साइबर सुरक्षा नीति और ऑप्टिकल फाइबर को लेकर कई बड़े

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

पुलवामा में सेना ने ढेर किए 3 आतंकी, एक जवान शहीद, 24 घंटे में दूसरी मुठभेड़

जम्मू-कश्मीर पुलिस के मुताबिक पुलवामा के जदूरा इलाके में देर रात को सेना और आतंकियों के बीच मुठभेड़ हुई. इस एनकाउंटर में 3 आतंकी मारे गए. जम्मू-कश्मीर के पुलवामा में सेना ने 3 आतंकियों को मार गिराया है. जम्मू-कश्मीर में 24 घंटे में ये दूसरा एनकाउंटर शुरू है. सेना के मुताबिक दक्षिण कश्मीर के पुलवामा के जदूरा गांव में सुरक्षा बलों ने 3 आतंकियों को मार गिराया है. इस ऑपरेशन में गंभीर रूप से घायल सेना का एक जवान भी शहीद हो गया है.  इससे पहले शुक्रवार को भी कश्मीर में सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में 4 आतंकी मारे गए थे और एक आतंकी ने सरेंडर किया था. इस तरह से सुरक्षाबलों ने 24 घंटे में जम्मू-कश्मीर में 7 आतंकियों को मार गिराया है.  जम्मू-कश्मीर पुलिस के मुताबिक पुलवामा के जदूरा इलाके में देर रात को सेना और आतंकियों के बीच मुठभेड़ हुई. इस एनकाउंटर में 3 आतंकी मारे गए और एक जवान शहीद हो गया है. सेना और दूसरी सुरक्षा एजेंसियां इलाके में सर्च ऑपरेशन चला रही हैं. जम्मू-कश्मीर पुलिस के मुताबिक घटनास्थल से आपत्तिजनक सामान और हथियार बरामद हुए हैं. सुरक्षाबलों ने आतंकियों...

शोपियां में 26 घंटे में नौ आतंकी ढेर, जवानों ने ऐसे उड़ाया वो ठिकाना जिसमें छिपे थे आतंकवादी

written by-: kanhaiya दक्षिणी कश्मीर के शोपियां जिले में आज यानी कि सोमवार को सुरक्षाबलों ने चार आतंकियों को मार गिराया है। इससे पहले रविवार को सुरक्षाबलों ने हिजबुल कमांडर समेत पांच आतंकियों को ढेर किया था। अबतक करीब 26 घंटे में नौ आतंकियों का सफाया हुआ है। रविवार को आतंकियों के खिलाफ इस साल के सबसे बड़े ऑपरेशन को अंजाम दिया गया, जिसमें एक साथ पांच आतंकी मारे गए। बता दें कि शोपियां जिले के जैनापोरा इलाके के रेबन गांव में 5-6 आतंकियों की मौजूदगी की सूचना पर सेना की 1-राष्ट्रीय राइफल्स, सीआरपीएफ की 178 बटालियन और जैनापोरा एसओजी ने रविवार सुबह पूरे इलाके की घेराबंदी कर सर्च ऑपरेशन शुरू किया। इस दौरान एक मकान में छिपे आतंकियों ने सुरक्षाबलों पर फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई से मुठभेड़ शुरू हो गई। शाम पांच बजे तक नौ घंटे से अधिक चली मुठभेड़ में पांच आतंकी मार गिराए गए। सूत्रों के अनुसार मारे गए आतंकियों में हिजबुल कमांडर फारूक अहमद नल्ली व एक पाकिस्तानी भी था। सभी आतंकी जिस मकान में छिपे थे, उसे विस्फोट कर उड़ा दिया गया। पुलिस ने बताया कि मारे गए आतंकियों से तीन एके 47 राइफल, दो पिस्ट...

कोरोना को लेकर अच्छी खबर, स्वदेशी वैक्सीन COVAXIN का ह्यूमन ट्रायल शुरू

कोरोना वायरस की पहली स्वदेशी वैक्सीन COVAXIN का ह्यूमन ट्रायल शुरू हो गया है. केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉक्टर हर्षवर्धन ने ट्वीट कर इसकी जानकारी दी है. स्वास्थ्य मंत्री हर्षवर्धन ने ट्वीट कर दी जानकारी कहा- इस महामारी पर जल्द प्राप्त कर लेंगे जीत कोरोना वायरस की बीमारी कहर बरपा रही है. हर दिन मरीजों की तादाद में इजाफे का नया रिकॉर्ड बन रहा है. देश में कोरोना संक्रमितों की तादाद 10 लाख के पार पहुंच चुकी है. 9 लाख से 10 लाख संक्रमितों के आंकड़े तक पहुंचने में कोरोना को महज तीन दिन लगे. पिछले दो-तीन दिन से हर रोज सामने आ रहे नए मरीजों की तादाद 35 हजार के आसपास रह रही है. कोरोना की हर दिन तेज होती रफ्तार ने जहां शासन-प्रशासन को चिंता में डाल दिया है. वहीं, आम नागरिक भी इसे लेकर चिंतित हैं. इन सबके बीच एक अच्छी खबर आई है. पूरी तरह कोरोना वायरस की पहली स्वदेशी वैक्सीन COVAXIN का ह्यूमन ट्रायल शुरू हो गया है. केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉक्टर हर्षवर्धन ने ट्वीट कर इसकी जानकारी दी है. केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री ने कहा है कि कोरोना वायरस के खिलाफ जंग अब निर्णायक दौर में है. उन्होंने कहा है कि पि...