सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

रिया के ड्रग कनेक्शन की जांच के लिए NCB में स्पेशल ऑफिसर की तैनाती, खंगालेंगे कुंडली

 

डॉयरेक्टरेट ऑफ रेवेन्यू इंटेलिजेंस (DRI) में तैनात रहे वरिष्ठ भारतीय राजस्व अधिकारी को स्पेशल असाइनमेंट पर नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो में भेजा गया है. ये अधिकारी पहले मुंबई डीआरआई में तैनात थे.

स्टोरी हाइलाइट्स
  • ड्रग लिंक की जांच करने के लिए विशेष ऑफिसर
  • व्हाट्सएप चैट में ड्रग का जिक्र
  • ड्रग से जुड़े आरोपों पर रिया का साफ इनकार

अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की गर्लफ्रेंड रही रिया चक्रवर्ती से जुड़े ड्रग मामले की जांच पर नजर रखने के लिए एक विशेष ऑफिसर को लाया गया है.

डॉयरेक्टरेट ऑफ रेवेन्यू इंटेलिजेंस (DRI) में तैनात रहे वरिष्ठ भारतीय राजस्व अधिकारी समीर वानखेडे को स्पेशल असाइनमेंट पर नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो में भेजा गया है. ये अधिकारी पहले मुंबई डीआरआई में तैनात थे. 


समीर वानखेडे डीआरआई मुंबई में संयुक्त निदेशक हैं, और 6 महीने के लिए नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो में आए हैं. वानखेडे इससे पहले NIA,कस्टम विभाग के एयर इंटेलिजेंस यूनिट में काम कर चुके हैं. समीर वानखेडे रिया केस की निगरानी करेंगे ही साथ ही साथ बॉलीवुड में फैले ड्रग्स के नेटवर्क का भी खुलासा करेंगे. वानखेडे 2 साल से डीआरआई मुंबई में हैं. उन्होंने खाड़ी देशों से सोने की तस्करी के बड़े मामले का पर्दाफाश किया था और 100 किलो सोना जब्त किया था. 

स्पेशल असाइमेंट पर DRI से आए अधिकारी

अब इन्हें नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो में लाया गया है. बता दें कि हाल में एक्ट्रेस रिया चक्रवर्ती की गौरव आर्या, जया शाह, सैमुअल संग नाम के व्यक्तियों के साथ व्हा्टसएप चैट सामने आई थी. इन चैट्स में कथित रूप से ड्रग्स का जिक्र था. इसके बाद अब नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो इस मामले की जांच कर रहा है. 

अब मुंबई डीआरआई से एनसीबी में आए ये अधिकारी इस जांच की निगरानी करेंगे और हर पहलू पर निगाह रखेंगे ताकि इस मामले की सच्चाई का पता लगाया जा सके.  


रिया का आरोपों से इनकार 

वही रिया ने ड्रग्स से जुड़े इन सारे आरोपों को सिरे से नकार दिया है. आजतक के साथ एक खास बातचीत में रिया ने कहा, " मैं सभी आरोपों का खंडन करती हूं. सभी बिल्कुल आधारहीन हैं. और मैं इनके डिटेल्स में सिर्फ एक कारण से नहीं जाना चाहूंगी कि ये मेरे आगे की इंवेस्टिगेशन और केस पर प्रभाव डाल सकता है." 

रिया ने कहा है कि उन्होंने कभी कोई ड्रग नहीं लिया है और वे ड्रग टेस्ट के लिए भी तैयार हैं. इन आरोपों पर चिढ़ते हुए रिया ने एक बार तो ये भी कहा था कि 'यही बचा था न अब, मेरे ऊपर डालने के लिए कि इस लड़की को इतना क्रूसीफाइड कर दो, मैं तो बोलती हूं एक बंदूक ले आओ, मेरी फैमिली लाइन से खड़ी हो जाएगी. गोली मारकर उड़ा दो हमें.'


टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

अनलॉक- 4 में आज से मिलेंगी ये रियायतें, पर्यटकों के लिए खुल जाएगा ताजमहल

  अनलॉक- 4 में 7 सितंबर से जहां मेट्रो सेवा शुरू होने की छूट मिली थी तो वहीं अब आज से कुछ और रियायतें मिलने जा रही हैं. देश के कुछ राज्यों में जहां आज से स्कुल-कॉलेज खुलने जा रहे हैं तो वहीं 20 जोड़ी क्लोन ट्रेनें भी रेल यात्रियों की सुविधा के लिए पटरियों पर दौड़ना शुरू करने जा रही हैं. कोरोना के बढ़ते मामलों के बीच देश तेजी से अनलॉक मोड में जा रहा है. फिलहाल अनलॉक- 4 चल रहा है. जिसके तहत तमाम तरह की गतिविधियों की छूट दे दी गई है. अनलॉक- 4 भी कई चरणों का रहा. एक सितंबर से लागू हुए अनलॉक- 4 में 7 सितंबर से जहां मेट्रो सेवा शुरू होने की छूट मिली थी तो वहीं अब आज से कुछ और रियायतें मिलने जा रही हैं. देश के कुछ राज्यों में जहां आज से स्कुल-कॉलेज खुलने जा रहे हैं तो वहीं 20 जोड़ी क्लोन ट्रेनें भी रेल यात्रियों की सुविधा के लिए पटरियों पर दौड़ना शुरू करने जा रही हैं. इसी के साथ ही सबसे बड़ी राहत उन लोगों को मिलने वाली है जिसके यहां कोई कार्यक्रम आयोजित होने वाला होगा क्योंकि आज से तमाम तरह के कार्यक्रमों में लोगों के शामिल होने की सीमा बढ़ाकर 100 कर दी गई है. अब इन कार्यक्रमों में भाग ले...

ICC T20 WORLD CUP 2020: कोरोनावायरस के कारण टी20 वर्ल्ड कप टला, इस साल आईपीएल के होने का रास्ता साफ

ICC T20 WORLD CUP 2020: टी20 वर्ल्ड कप ऑस्ट्रेलिया में 18 अक्टूबर से 15 नवंबर तक होना था। क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने पहले ही कह दिया था कि उसके यहां टूर्नामेंट का आयोजन इस साल मुश्किल है।

शोपियां में 26 घंटे में नौ आतंकी ढेर, जवानों ने ऐसे उड़ाया वो ठिकाना जिसमें छिपे थे आतंकवादी

written by-: kanhaiya दक्षिणी कश्मीर के शोपियां जिले में आज यानी कि सोमवार को सुरक्षाबलों ने चार आतंकियों को मार गिराया है। इससे पहले रविवार को सुरक्षाबलों ने हिजबुल कमांडर समेत पांच आतंकियों को ढेर किया था। अबतक करीब 26 घंटे में नौ आतंकियों का सफाया हुआ है। रविवार को आतंकियों के खिलाफ इस साल के सबसे बड़े ऑपरेशन को अंजाम दिया गया, जिसमें एक साथ पांच आतंकी मारे गए। बता दें कि शोपियां जिले के जैनापोरा इलाके के रेबन गांव में 5-6 आतंकियों की मौजूदगी की सूचना पर सेना की 1-राष्ट्रीय राइफल्स, सीआरपीएफ की 178 बटालियन और जैनापोरा एसओजी ने रविवार सुबह पूरे इलाके की घेराबंदी कर सर्च ऑपरेशन शुरू किया। इस दौरान एक मकान में छिपे आतंकियों ने सुरक्षाबलों पर फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई से मुठभेड़ शुरू हो गई। शाम पांच बजे तक नौ घंटे से अधिक चली मुठभेड़ में पांच आतंकी मार गिराए गए। सूत्रों के अनुसार मारे गए आतंकियों में हिजबुल कमांडर फारूक अहमद नल्ली व एक पाकिस्तानी भी था। सभी आतंकी जिस मकान में छिपे थे, उसे विस्फोट कर उड़ा दिया गया। पुलिस ने बताया कि मारे गए आतंकियों से तीन एके 47 राइफल, दो पिस्ट...